Hindi NewsकरियरUPMSP UP Board Result 2025 OUT , Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड मार्कशीट, देखें टॉपर लिस्ट

UPMSP UP Board Result 2025 OUT , Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड मार्कशीट, देखें टॉपर लिस्ट

UPMSP UP Board Result 2025 upmsp.edu.in , upresults.nic.in Live Updates: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। livehindustan.com पर भी यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPMSP UP Board Result 2025 OUT , Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डायरेक्ट लिंक, डाउनलोड मार्कशीट, देखें टॉपर लिस्ट

UP Board Result live updates

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Fri, 25 Apr 2025 04:48 PM
हमें फॉलो करें

UPMSP UP Board Result 2025 Live Updates, upmsp.edu.in , upresults.nic.in : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in व upresults.nic.in के साथ-साथ हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी रोल नंबर डालकर ( UP Board 10th Result , UP Board 12th Result ) चेक किया जा सकता है। यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11 फीसदी और यूपी बोर्ड इंटर में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। यूपी बोर्ड 10वीं में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) के विद्यार्थी हैं। दूसरे स्थान पर अंशी तिवारी इटावा 97.67 प्रतिशत और अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी के रहने वाले 97.67 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं। मुरादाबाद के मृदुल गर्ग 97.50 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं। यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 25,98,560 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से कुल 21,08,774 छात्र पास हुए हैं। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा। इसमें से लड़कों की संख्या 13,87,263, पास हुए छात्रों की संख्या 10,62,616 और पास प्रतिशत 76.60 फीसदी रहा है। इसके अलावा लड़कियों की कुल संख्या 12,11,297 थी इसमें से 10,46,158 छात्राएं पास हुई हैं और पास प्रतिशत 86.37 फीसदी रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77 फीसदी अधिक रहा है।

लाइव हिन्दुस्तान पर चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 डायरेक्ट लिंक

UP Board 10th Result 2025 Direct Link : यहां चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट

UP Board 12th Result 2025 Direct Link : यहां से चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट ( UP Board 10th Toppers List )

रैंक 1- यश प्रताप सिंह, जालौन- 97.83 प्रतिशत

रैंक 2- अंशी, इटावा- 97.67 प्रतिशत

रैंक 2- अभिषेक कुमार यादव, बाराबंकी- 97.67 प्रतिशत

रैंक 3- ऋतु गर्ग, मुरादाबाद- 97.50 प्रतिशत

रैंक 3- अर्पित वर्मा, सीतापुर- 97.50 प्रतिशत

रैंक 3- सिमरन गुप्ता, जालौन- 97.50 प्रतिशत

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट ( UP Board 12th Toppers List )

रैंक 1- महक जयसवाल, प्रयागराज- 97.20 प्रतिशत

रैंक 2- साक्षी, अमरोहा- 96.80 प्रतिशत

रैंक 2- आदर्श यादव, सुल्तानपुर- 96.80 प्रतिशत

रैंक 2- शिवानी सिंह, प्रयागराज- 96.80 प्रतिशत

रैंक 2- अनुष्का सिंह, कौशांबी- 96.80 प्रतिशत

रैंक 3- मोहनी, इटावा- 96.40 प्रतिशत

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने के साथ पहली बार मार्कशीट कम सर्टिफिकेट डिजिलॉकर पर जारी की गई है। यह वेरीफाइड होने के साथ डिजिटली हस्ताक्षरित भी है। इसमें क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया गया है। ऑफलाइन मार्कशीट कम सर्टिफिकेट पहले की तरह बाद में विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम ( UPMSP 10th Result , UPMSP 12th Result ) देने में यूपी बोर्ड एक बार फिर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से आगे निकल गया। सीआईएससीई की 12वीं की परीक्षा 14 फरवरी से और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई थी जबकि सीबीएसई की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सबसे अंत में 24 फरवरी से 12 मार्च तक 13 कार्य दिवसों में कराई गई थी

25 Apr 2025, 04:48:57 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : राजनीति पसंद नहीं, इंजीनियर बनना चाहते हैं अभिषेक

UPMSP UP Board Result 2025 Live : बाराबंकी के खेत, खलिहान, बाग में पले बढ़े किसान व शिक्षक पुत्र अभिषेक कुमार यादव ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया था। पूरे गांव में जश्न सा माहौल था। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शिक्षकों ने अपने होनहार छात्र अभिषेक को फूल मालाओं से लादकर उसका स्वागत किया। प्रदेश मे दूसरा स्थान हासिल करने वाले अभिषेक यादव अपने गांव से 5 किलोमीटर दूर साइकिल से रामसनेहीघाट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने आते थे। कक्षा चार से ही उक्त विद्यालय में पढ़ने वाले अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि उनके पिता संतोष यादव किसान हैं और साथ ही एक निजी विद्यालय के शिक्षक हैं। अभिषेक ने कहा कि परिणाम आने पर विश्वास ही नहीं हुआ कि वह प्रदेश में दूसरे स्थान पर आए हैं। उन्होंने कहा कि तैयारी तो खूब की थी। रोजना छह-सात घंटे विद्यालय के अतिरिक्त घर में ही पढ़ता था। परीक्षा भी बेहतर हुई थी। नम्बर अच्छे आने की संभावना थी, मगर प्रदेश में दूसरा स्थान आने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह इस सफलता का श्रेय अपने पिता-माता के साथ सरस्वती विद्या मंदिर के गुरुजनों के साथ अपने सहपाठी को भी देता हूं। उन्होंने कहा कि आगे वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए परीक्षाएं भी दे रहे हैं। पसंदीदा नेता के विषय पर पूछने पर उन्होंने कहा कि राजनीति उन्हें पसंद ही नहीं है।

25 Apr 2025, 04:47:56 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : हाईस्कूल की सेकेंड टॉ़पर अंशी

UPMSP UP Board Result 2025 Live : राजनीति में दिलचस्पी नहीं, बनना है आईएएस- अंशी

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली शिवाजी इंटर कालेज की छात्रा अंशी कहती हैं कि उन्हें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। अंशी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। अंशी ने कहा कि वह हर रोज 12 घंटे पढ़ाई करती थीं। पढ़ाई करने वाले बच्चों को सोशल मीडिया और टीवी से दूरी बनाकर रखने से सफलता मिल सकती है। वह न तो कोई मूवी देखती हैं और न ही सीरियल। अंशी के पिता राहुल श्रीवास्तव प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां गृहणी हैं। माता- पिता हमेशा से ही पढ़ने को प्रेरित करते हैं, इसी का परिणाम है कि उसने ये मुकाम हासिल किया है। अंशी ने बताया कि वह क्लास की छह छात्राएं मिलकर पढ़ाई करती थीं और सभी के नंबर अच्छे आएं हैं।

25 Apr 2025, 04:47:12 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : पांच घंटे की मन से पढ़ाई काफी है- मोहिनी

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान लाने वाली चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर की छात्रा मोहिनी कहती हैं कि घर में पढ़ाई का अच्छा माहौल न होने के बाद भी पूरी लगन से पढ़ाई कर उन्होंने यह सफलता हासिल की है। वह बतातीं हैं कि अगर स्कूल के अलावा पांच से छह घंटे भी मन लगाकर पढ़ाई कर ली जाए तो सफलता जरूर मिलेगी। किसान धर्मेंद्र पाल की बेटी मोहनी ने बताया कि वह इंटरमीडिएट के बाद किसी अच्छे विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई करेंगी और यूपीएससी की तैयारी करेंगी। बड़ी बहन मेदांता हास्पिटल में स्टाफ नर्स हैं, दूसरी बड़ी बहन बी फार्मा की पढ़ाई कर रही हैं। मोहिनी ने कहा कि उनकी बहनों ने हमेशा ही उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

25 Apr 2025, 04:46:47 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : जालौन की सिमरन गुप्ता को हाईस्कूल में तृतीय स्थान

UPMSP UP Board Result 2025 Live : हाईस्कूल में प्रदेशभर में तीसरे स्थान पर रहीं सिमरन गुप्ता कहती हैं कि इस कामयाबी के लिए हर दिन 11 से 12 घंटे तक पढ़ाई की है और वह आईआईटी में सेलेक्ट होना चाहती हैं। बीते दिनों पहलगाम में हुए हमले पर वह कहतीं हैं कि यह बहुत ही कायराना हरकत है, उन्होंने जिस तरह मारा उसी तरह उन्हें भी मारा जाए। सिमरन ने अपनी सफलता का श्रेय पिता पवन गुप्ता और माता रागिनी गुप्ता को दिया। प्रधानाचार्य व ट्यूशन टीचर का भी शुक्रिया अदा किया है। सिमरन ने कहा कि उनकी पढ़ाई में परिवार के लोगों ने पूरा सहयोग किया। फिलहाल वह किसी भी खेल में कोई रुचि नहीं रखती हैं और न ही राजनीति में। सिमरन के पिता गांव में ही जनरल स्टोर की दुकान किए हुए हैं जिससे पूरे घर का खर्च चलता है और उसकी पढ़ाई और ट्यूशन भी इसी से होता है।

25 Apr 2025, 04:45:59 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : इंटरमीडिएट में सुलतानपुर के आदर्श यादव सेकंड टॉपर

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड इंटर मीडिएट का शुक्रवार को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें सुलतानपुर के कादीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड के छात्र आदर्श यादव ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मोतिगरपुर के रहने वाले आदर्श ने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए। इससे पहले वह हाईस्कूल की परीक्षा में भी प्रदेश में टॉप टेन रैंक में रह चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। आदर्श यादव मोतिगरपुर थाना अंतर्गत महमूदपुर जंगल के मूल निवासी हैं। पिता विनदेश्वरी यादव मुंबई में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। वो दो भाई और दो बहन है। बहन शालू यादव भी टीचर है, जबकि बड़ा भाई विश्वास यादव एमए कर रहा है।

25 Apr 2025, 04:45:10 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : रोज 14 घंटे की पढ़ाई टॉप पर लाई- यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर यश

विषय समझने में गुरुओं की मदद और निरंतरता में रोज 14 घंटे की पढ़ाई से मुझे यह सफलता मिली है। नियमित अभ्यास का कोई शॉर्टकट नहीं होता । गुरुओं का बेहतरीन मार्गदर्शन न मिले तो परीक्षा में ऐसा प्रदर्शन असंभव है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में टॉप करने वाले यशप्रताप सिंह ने आपके अखबार ‘हिन्दुस्तान’ से यह कहा।

जनपद जालौन के रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज ऊमरी के छात्र यश प्रताप सिंह ने कहा कि स्कूल के सभी शिक्षकों की भूमिका मेरी इस सफलता में है। जब भी मैं किसी विषय की पढ़ाई में कठिनाई में पड़ा, मेरी हर समस्या का उन्होंने समाधान किया। सरल ढंग से कठिन विषय समझाए। उन्हीं के निर्देशन में मैंने निरंतरता में रोज 14 घंटे पढ़ाई की दिनचर्या तय की। परीक्षा के दिनों में 18 घंटे तक पढ़ाई की और 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसका श्रेय पूरी तरह से मेरे शिक्षकों का है।

पिता प्रधानाचार्य, मां गृहिणी

यश प्रताप सिंह का परिवार ऊमरी नगर के गूंज मोहल्ला का निवासी है। उनके पिता विनय कुमार सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज ऊमरी के प्रिंसिपल है। मां सुमन देवी गृहिणी हैं। मौजूदा समय में टॉपर यश प्रताप अपने बड़े भाई वैभव प्रताप सिंह के साथ कासगंज में हैं। वैभव कासगंज में सरकारी स्कूल में अध्यापक है।

25 Apr 2025, 04:44:12 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में 4 स्टूडेंट्स को छठी रैंक

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में 4 स्टूडेंट्स को छठी रैंक

- मयंक सिंह - मुरादाबाद 95.80%

- निशा - अमरोहा 95.80%

- डिम्पल मौर्या - बरेली 95.80%

- स्नेहा मिश्रा - इटावा 95.80%

25 Apr 2025, 03:45:55 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं के टॉप 5 स्टूडेंट्स

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं के टॉप 5 स्टूडेंट्स

रैंक 1

महक जायसवाल - प्रयागराज 97.20%

रैंक 2

साक्षी - अमरोहा 96.80%

आदर्श यादव - सुल्तानपुर 96.80%

शिवानी सिंह - प्रयागराज 96.80%

अनुष्का सिंह - कौशाम्बी 96.80%

रैंक 3

मोहिनी - इटावा 96.50%

रैंक 4

शिप्रा - प्रयागराज 96.20%

रैंक 5

प्रगति- कासगंज 96.00%

तूबा खान - बरेली 96.00%

आंशिका तिवारी - बाराबंकी 96.00%

25 Apr 2025, 03:40:13 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं के टॉप 5 स्टूडेंट्स

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं के टॉप 5 स्टूडेंट्स

रैंक 1

यश प्रताप सिंह, श्रीमति आर के डी आई सी उमरी स्कूल, जालौन- 587/600 (97.83%)

रैंक 2

अंशी, शिवाजी एनएनआईसी कटरा एस खान इटावा, 586/600 (97.67%)

अभिषेक कुमार यादव, सरस्वती विद्या मंदिर आईसी रामस्नेही घाट बाराबंकी 586/600 (97.57%)

रैंक 3

रितु गर्ग, डॉ, डीपीएसवीएमआईसी बिलारी स्कूल मुरादाबाद, 585/600 (97.50%)

अर्पित वर्मा, बाबुराम सावित्री देवी आईसी शेखपुर बिलौली बाजार,पहला, सीतापुर 585/600 (97.50%)

सिमरन गुप्ता- आर के डी आई सी उमरी स्कूल, जालौन- 585/600 (97.50%)

रैंक 4 (सभी के 584/600, 97.33 फीसदी मार्क्स)

आंचल वर्मा - सरदार सिंह कॉन्वेंट आईटी महमूदाबाद सीतापुर

आकृति पटेल - माल्लावान पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज, हरदोई

आस्था पटेल - पातीराजा महिलपाल आई सी घातमपुर खुर्द, उन्नाव

अंशी कश्यप - चौधरी एस सिंह आई सी जसवंत नगर इटावा

आसना फातिमा जैदी - श्री साइ इंटर कॉलेज, बाराबंकी

रैंक 5 (583/600, 97.17 फीसदी मार्क्स)

श्रेया राज, माल्लावान पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज, हरदोई

25 Apr 2025, 02:43:05 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट ( UP Board 10th Toppers List )

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट ( UP Board 10th Toppers List )

रैंक 1- महक जयसवाल, प्रयागराज- 97.20 प्रतिशत

रैंक 2- साक्षी, अमरोहा- 96.80 प्रतिशत

रैंक 2- आदर्श यादव, सुल्तानपुर- 96.80 प्रतिशत

रैंक 2- शिवानी सिंह, प्रयागराज- 96.80 प्रतिशत

रैंक 2- अनुष्का सिंह, कौशांबी- 96.80 प्रतिशत

रैंक 3- मोहनी, इटावा- 96.40 प्रतिशत

25 Apr 2025, 02:40:44 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट- देखें जिला टॉपरों की लिस्ट

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट- देखें जिला टॉपरों की लिस्ट

जालौन - यश प्रताप सिंह - 97.83 फीसदी

इटावा - अंशी - 97.67 फीसदी

बाराबंकी - अभिषेक कुमार यादव - 97.57 फीसदी

मुरादाबाद - रितु गर्ग - 97.5 फीसदी

सीतापुर - अर्पित वर्मा - 97.5 फीसदी

जालौन - सिमरन गुप्ता - 97.5 फीसदी

सीतापुर - अंचल वर्मा - 97.33 फीसदी

हरदोई - आकृती पटेल - 97.33 फीसदी

उन्नाव - आस्था पटेल - 97.33 फीसदी

इटावा - अंशी कश्यप - 97.33 फीसदी

बाराबंकी - असना फातिमा जैदी - 97.33 फीसदी

प्रयागराज - श्रेया सिंह - 97.33 फीसदी

हरदोई - श्रेया राज - 97.17 फीसदी

25 Apr 2025, 02:38:47 PM IST

UPMSP UP Board 12th Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

UPMSP UP Board 12th Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या: 25,98,560

कुल पास: 21,08,774

ओवरऑल पास प्रतिशत: 81.15%

लड़कों की संख्या: 13,87,263

पास हुए: 10,62,616

पास प्रतिशत: 76.60%

लड़कियों की स्ंख्या: 12,11,297

पास हुईं: 10,46,158

पास प्रतिशत: 86.37%

लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77% अधिक रहा है।

25 Apr 2025, 02:37:55 PM IST

UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट

UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live :

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या: 25,45,815

कुल पास: 22,94,122

ओवरऑल पास प्रतिशत: 90.11 फीसदी

लड़कों की संख्या: 13,27,024

पास हुए: 11,49,884

पास प्रतिशत: 88.66 फीसदी

लड़कियों की स्ंख्या: 12,18,791

पास हुईं: 11,44,138

पास प्रतिशत: 93.87 फीसदी

लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 7.21 फीसदी अधिक रहा है।

25 Apr 2025, 02:33:39 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : कौन रहा यूपी बोर्ड 10वीं का लखनऊ का टॉपर

UPMSP UP Board Result 2025 Live : किसान की बेटी प्रगति गुप्ता ने यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में लखनऊ टॉप किया है। प्रगति के अलावा रितिश कुमार और सफल मिश्रा ने भी 95% अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहे हैं।

25 Apr 2025, 02:32:41 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं में कैदियों का रिजल्ट

UPMSP UP Board Result 2025 Live : जेल से 94 कैदियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 91 में कैदी पास हुए हैं। कैदियों का पासिंग परसेंटेज 96 प्रतिशतहै।

25 Apr 2025, 02:07:16 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर महक के पिता दिहाड़ी मजदूर

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में यूपी टॉप करने वाली महक के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। महक बच्चा राम यादव इंटर कालेज भुलाई का पुरवा की छात्रा हैं।

25 Apr 2025, 02:06:27 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट का रिजल्ट कैसा रहा

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में 2512576 रेगुलर, 85984 प्राइवेट के साथ कुल 2598560 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। परीक्षार्थियों में 1387263 छात्र और 1211297 छात्राएं थीं। रेगुलर परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15, जबकि प्राइवेट का 81.28 % रहा।

25 Apr 2025, 02:04:05 PM IST

UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट पिछले साल से अच्छा रहा

UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं में इस साल पास प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वर्ष 2025: 90.11 प्रतिशत

वर्ष 2024: 89.55 प्रतिशत

वर्ष 2023: 89.78 प्रतिशत

वर्ष 2022: 88.18 प्रतिशत

25 Apr 2025, 02:02:30 PM IST

UPMSP UP Board 12th Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में मेरठ रीजन का रिजल्ट

UPMSP UP Board 12th Result 2025 Live : मेरठ रीजन के शीर्ष 5 उम्मीदवार (रैंक 1) - 578/600 (96.33%) अंक प्राप्त किए

1. प्रखर

स्कूल: एम एस जी एम इंटर कॉलेज, खुराना

रोल नंबर: 1250110022

2. काव्या

स्कूल: एम एस जी एम इंटर कॉलेज, खुराना

रोल नंबर: 1250110114

3. वैष्णवी सिंघल

स्कूल: ए एस इंटर कॉलेज, मवाना

रोल नंबर: 1250394138

4. कार्तिक शर्मा

स्कूल: एस एन इंटर कॉलेज, शामली

रोल नंबर: 125019825

5. अंजलि यादव

स्कूल: माँ वैष्णो देवी इंटर कॉलेज, फ़िरोज़ाबाद

रोल नंबर: 1250925989

25 Apr 2025, 01:53:06 PM IST

UPMSP UP Board 12th Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट पिछले साल से खराब रहा

UPMSP UP Board 12th Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं के संपूर्ण परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.45 प्रतिशत की कमी।

छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.18 प्रतिशत की कमी आई।

छात्राओं के उत्तीर्ण प्रतिशत में 1.18 प्रतिशत की कमी आई।

प्रथम क्षेणी से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के प्रतिशत में 2.24% की वृद्धि आई।

25 Apr 2025, 01:52:11 PM IST

UPMSP UP Board 12th Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं टॉप 10 में 30 विद्यार्थी

UPMSP UP Board 12th Result 2025 Live : यूपी बोर्ड इंटर की टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची में 30 नाम शामिल हैं। रैंक-1 पर एक, रैंक-2 पर चार, रैंक-3 पर एक, रैंक-4 पर एक और रैंक-5 पर दो विद्यार्थी रहे।

25 Apr 2025, 01:51:43 PM IST

UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर लिस्ट में 55 विद्यार्थी

UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट की टॉपर लिस्ट में टॉप 10 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं। टॉप 10 की लिस्ट में कुल 55 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। रैंक-1 पर एक, रैंक-2 पर दो, रैंक-3 पर तीन, रैंक-4 पर छह, रैंक-5 पर एक विद्यार्थी है।

25 Apr 2025, 01:32:28 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77 फीसदी अधिक

UPMSP UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 25,98,560 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से कुल 21,08,774 छात्र पास हुए हैं। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा। इसमें से लड़कों की संख्या 13,87,263, पास हुए छात्रों की संख्या 10,62,616 और पास प्रतिशत 76.60 फीसदी रहा है। इसके अलावा लड़कियों की कुल संख्या 12,11,297 थी इसमें से 10,46,158 छात्राएं पास हुई हैं और पास प्रतिशत 86.37 फीसदी रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77 फीसदी अधिक रहा है।

25 Apr 2025, 01:29:40 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर यश ने बिना कोचिंग किया टॉप

UPMSP UP Board Result 2025 live: यूपी बोर्ड 10वीं में 97.83 अंक लाकर प्रदेश में पहली रैंक पाने वाले जालौन जनपद के उमरी गांव निवासी यश ने कहा है कि उन्होंने बिना कोचिंग के यह सफलता हासिल किया है। वह उमरी के श्रीमती रसकेंद्रीय इंटर कालेज में पढ़ते हैं। उनके पिता विनय प्रताप सिंह इसी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। यश कहते हैं कि स्कूल में पढ़ाई के साथ घर में प्रतिदिन सात घंटे पढ़ाई करते हैं। टीवी में कार्टून देखना पसंद है। खाली समय में क्रिकेट खेलते हैं। वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करके देश सेवा करने की इच्छा रखते हैं।

25 Apr 2025, 01:13:46 PM IST

UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट पर एक नजर, कैसा रहा रिजल्ट

UPMSP UP Board 10th Result 2025 Live : यूपी बोर्ड हाईस्कूल के समस्त परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 है।

2536104 संस्थागत्, 9711 व्यक्तिगत् कुल 2545815 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए।

सम्मिलित परीक्षार्थियों में 1327024 बालक तथा 1218791 बालिकायें हैं।

2287431 संस्थागत् 6691 व्यक्तिगत् कुल 2294122 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।

संस्थागत् परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.19 तथा व्यक्तिगत् परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 68.9 है।

कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 1149984 बालक तथा 1144138 बालिकायें हैं।

बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.66 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.87 है।

सम्पूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 7.21 अधिक है।

संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत 21.29 अधिक है।

हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 92,594 परीक्षकों द्वारा सम्पन्न किया गया।

आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अन्तर्गत 3682 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

25 Apr 2025, 01:12:51 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर एक नजर

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट पर एक नजर

इण्टरमीडिएट परीक्षा के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 है।

2512576 संस्थागत् 85984 व्यक्तिगत् कुल 2598560 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए

सम्मिलित परीक्षार्थियों में 1387263 बालक तथा 1211297 बालिकायें हैं।

2038884 संस्थागत् 69890 व्यक्तिगत् कुल 2108774 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।

संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 तथा व्यक्तिगत् परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत

81.28 है।

कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 1062616 बालक तथा 1046158 बालिकायें हैं।

बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37 है।

सम्पूर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 9.77 अधिक है

संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 0.13 कम है।

इण्टरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 56,066 परीक्षकों द्वारा सम्पन्न किया गया।

इण्टरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षायें दिनांक 01 फरवरी, 2025 से 21 फरवरी, 2025 के मध्य दो चरणों में कुल 18,964 परीक्षकों द्वारा सम्पादित करायी गयी।

आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अन्तर्गत 74982 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

25 Apr 2025, 01:06:52 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर

नाम जिला प्रतिशत

रैंक 1 - महक जयसवाल प्रयागराज 97.20%

रैंक 2 - साक्षी अमरोहा 96.80%

रैंक 2 - आदर्श यादव सुल्तानपुर 96.80%

रैंक 2 - अनुष्का सिंह कौशांबी 96.80%

रैंक 2 - शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%

रैंक 3 - मोहिनी इटावा 96.40%

25 Apr 2025, 01:03:01 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक खुला, ऐसे करें चेक

UPMSP UP Board Result 2025 Live : upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड रिजल्ट का लिंक खुला, ऐसे करें चेक

स्टेप 1: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना है।

स्टेप 3: अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।

स्टेप 4: इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।

25 Apr 2025, 12:56:04 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : सीएम योगी का ऐलान- यूपी बोर्ड के प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर के सभी टॉपर्स को मिलेगा अवॉर्ड

UPMSP UP Board Result 2025 Live : सीएम योगी ने रिजल्ट के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई! आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावक एवं गुरुजनों को

विद्यार्थियों! विफलता निराशा का आधार नहीं होना चाहिए, यह आत्म-मूल्यांकन का एक अवसर देती है। निराश न हों, फिर से प्रयास करें। सफलता आपकी राह देख रही है... । प्रदेश स्तर एवं जनपद स्तर के सभी टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा।

25 Apr 2025, 12:54:00 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट

UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट

रैंक 1 - यश प्रताप सिंह 97.83 फीसदी

रैंक 2 - अंशी 97.67%

रैंक 2 - अभिषेक कुमार यादव 97.67 %

रैंक 3 - ऋतु गर्ग 97.50%

रैंक 3 - अर्पित वर्मा 97.50 %

रैंक 3 - सिमरन गुप्ता 97.50%

25 Apr 2025, 12:52:47 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 12वीं में साक्षी सेकेंड टॉपर

UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान अमरोहा की साक्षी को मिला है।

25 Apr 2025, 12:51:03 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं में टॉप 10 में कुल 55 विद्यार्थी

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड हाई स्कूल टॉप 10 में कुल 55 विद्यार्थी हैं। यूपी बोर्ड हाई स्कूल में कुल 55 छात्रों ने टॉप 10 में रैंक हासिल की है।

25 Apr 2025, 12:46:43 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से काफी बेहतर रहा है। लड़कियों का रिजल्ट 86.37 फीसदी जबकि लड़कों का 76.60 फीसदी रहा।

25 Apr 2025, 12:41:22 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में महक जायसवाल टॉपर

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं।

25 Apr 2025, 12:39:44 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में यश प्रताप सिंह ने किया टॉप

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में यश प्रताप सिंह ने 97.83 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन)

ने टॉप किया है।

25 Apr 2025, 12:36:56 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 10वीं में 90.11 फीसदी पास

UPMSP UP Board Result 2025 Live : शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हाई स्कूल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 फीसदी और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा।

25 Apr 2025, 12:35:49 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, इंटरमीडिएट में 81.5 फ़ीसदी रहा रिजल्ट

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

इंटरमीडिएट यानी 12वीं में 81.5 फ़ीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

25 Apr 2025, 12:33:09 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड रिजल्ट upmsp.edu.in व upresults.nic.in के साथ-साथ हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी रोल नंबर डालकर ( UP Board 10th Result , UP Board 12th Result ) चेक किया जा सकता है।

25 Apr 2025, 12:28:41 PM IST

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड रिजल्ट चंद पलों में, अभी चल रही बैठक

UPMSP UP Board Result 2025 Live : यूपी बोर्ड का परिणाम 12:30 बजे घोषित होगा। अभी माध्यमिक शिक्षा निदेशक और बोर्ड के सभापति डॉ महेंद्र देव की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक चल रही है परीक्षा समिति की बैठक में मंजूरी के बाद ही परिणाम घोषित करने का नियम है।

25 Apr 2025, 12:27:22 PM IST

UPMSP UP Board 12th Result 2025 Live : upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करते समय अपना जिला भी सेलेक्ट करना होगा

UPMSP UP Board 12th Result 2025 Live : upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करते समय अपना जिला, परीक्षा वर्ष और रोल नंबर की डिटेल्स डालनी होगी। ये डिटेल्स सब्मिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , UP Board Result Live, MP Board Result, यूपी बोर्ड रिजल्ट, यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 , यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |