Hindi NewsNcr NewsNoida NewsInnovative Student Projects Showcase at India Education Expo Life-Saving Devices and Smart Technologies

कार का एक्सीडेंट होने पर घर पहुंचेगा अलर्ट

ग्रेटर नोएडा में आयोजित भारत शिक्षा एक्सपो में विद्यार्थियों ने नवाचार पेश किए। एक डिवाइस दुर्घटना पर चेतावनी संदेश भेजती है, जबकि स्मार्ट कूलर मोबाइल से नियंत्रित होता है। एक्सपो में विशेषज्ञों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 25 April 2025 08:19 PM
share Share
Follow Us on
कार का एक्सीडेंट होने पर घर पहुंचेगा अलर्ट

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में चल रहे भारत शिक्षा एक्सपो में विद्यार्थियों ने भी अपने नवाचार पेश किए। विद्यार्थियों ने शुक्रवार को ऐसी डिवाइस पेश की, जो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर चेतावनी संदेश घर पहुंचाएंगी। भारत शिक्षा एक्सपो में इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की तकनीक यहां आने विभिन्न स्कूल-कॉलेजों से आने वाले छात्र-छात्राओं और युवाओं को काफी लुभा रही है। यहांछात्रों ने नई-नई तकनीक पर काम करते हुए कई ऐसी डिवाइस पेश की हैं। इंजीनियरिंग के छात्र तकनीक के बारे में छात्र जानकारी जुटा रहे हैं। एक कॉलेज के छात्रों की तकनीक विद्यार्थियों को काफी पसंद आ रही है। एक्सपो सेंटर में एक कॉलेज के इंजीनियरिंग के छात्रों ने एक ऐसी डिवाइस बनाई है जो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने पर घर के दिए गए नंबर पर चेतावनी संदेश पहुंच जाएगा। इसके साथ ही जीपीएस सिस्टम के माध्यम से घटनास्थल की लोकेशन और संबंधित पुलिस स्टेशन और अस्पताल को भी मैसेज पहुंचेगा। इससे घायलों को तुरंत मदद मिल जाएगी। इसके अलावा भी इंजीनियरिंग के छात्रों ने नई-नई तकनीक पेश की है।

इसके साथ ही छात्रों ने ऐसा स्मार्ट कूलर बनाया है, जो मोबाइल से बंद और चालू किया जा सकता है। यह बिजली की खपत भी कम करेगा। इसके साथ एक ऐसी डिवाइस बनाई है जो कार में लगाई जाएगी। इन नवचारों को देखने के बाद 12वीं कक्षा के छात्र यहां इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपने भविष्य की झलक देख रहे हैं। यहां आकर वे उत्साहिस नजर आ रहे हैं।

विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए: इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित भारत शिक्षा एक्सपो शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और नवाचारकर्ताओं का मिलन स्थल बना। यहां उन्होंने अपने विचारों और अनुभवों को साझा किया। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य भारत को एक बार फिर विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना, शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और विचारों को बढ़ावा देना तथा शिक्षा संबंधित नीतियों और दिशा-निर्देशों को उजागर करना रहा। इस आयोजन में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें