textile trader son murder in araria markets are closed बिहार के अररिया में कपड़ा कारोबारी के बेट की हत्या, बाजार बंद कर प्रदर्शन, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar Newstextile trader son murder in araria markets are closed

बिहार के अररिया में कपड़ा कारोबारी के बेट की हत्या, बाजार बंद कर प्रदर्शन

घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब वो बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जैसे ही लोगों की नजर युवक शव पर पड़ी उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। फिर इसकी सूचना फुलकाहा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फुलकाहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, नरपतगंज, अररियाWed, 30 April 2025 10:53 AM
share Share
Follow Us on
बिहार के अररिया में कपड़ा कारोबारी के बेट की हत्या, बाजार बंद कर प्रदर्शन

बिहार के अररिया जिले में नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र स्थित अंचरा-नरपतगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह खून से लथपथ 20 वर्षीय युवक का शव मिलते ही सनसनी फैल गई। युवक की पहचान नवाबगंज पंचायत के फुलकाहा वार्ड संख्या दो निवासी व कपड़ा व्यसायी अशोक गुप्ता के बेटे दीपू कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। प्रथम दृष्टया कनपटी में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। मंगलवार शाम से ही दीपू घर से गायब था। साथियों के साथ कहीं निकला था। बुधवार की सुबह उनका शव बरामद हुआ।

घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब वो बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जैसे ही लोगों की नजर युवक शव पर पड़ी उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। फिर इसकी सूचना फुलकाहा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फुलकाहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपू मंगलवार की शाम करीब चार बजे अपने घर से किसी दोस्त के साथ निकला था।

ये भी पढ़ें:जासूसी के आरोप में पंजाब में पकड़ाया बिहारी युवक, पाकिस्तानी लड़की से चैटिंग
ये भी पढ़ें:बेलन से गला दबा पत्नी को मारा, मर्डर के बाद नहाने लगा पति; बिहार में कांड

देर रात तक जब वापस नहीं आया तो उसके मोबाइल पर कॉल किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। इसके बाद कुछ नहीं चला। बुधवार की सुबह पता चला कि युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हालांकि, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इधर घटना को लेकर फुलकाहा बाजार के लोग काफी आक्रोशित हैं।

घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के विरोध में फुलकाहा बाजार बंद कर ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर फुलकाहा थानेदार दीपक कुमार ने बताया कि युवक की हत्या हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:आईएएस संजीव हंस के खिलाफ रिश्वत का एक और मामला, ED को दोस्त विपुल बंसल ने बताया
ये भी पढ़ें:संजीव मुखिया के गैंग में बेटा, राजस्थान पुलिस को भी पेपर लीक मास्टरमाइंड की तलाश
ये भी पढ़ें:पटना में घर में घुस 13 साल की लड़की से रेप, आरोपियों ने मां को पीटा