Hindi Newsबिहार न्यूज़prisoner dead in jail family alleged beaten by police

जेल में कैदी की मौत पर बोले परिजन - कनपट्टी पर चोट, पीट कर मारा; पुलिस का दावा- ब्रेन हेम्ब्रेज

  • परिजनों ने जेल प्रशासन द्वारा कैदी को पीट कर जान मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुष्पराज पासवान की मौत के बाद उसके दो मासूम बेटे पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मुंगेरMon, 24 Feb 2025 10:19 AM
share Share
Follow Us on
जेल में कैदी की मौत पर बोले परिजन - कनपट्टी पर चोट, पीट कर मारा; पुलिस का दावा- ब्रेन हेम्ब्रेज

बेगूसराय जेल में बंद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम बोचाही निवासी कैदी पुष्पराज पासवान की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है। मृत कैदी का शव गांव पहुंचने के पश्चात मातम के बीच परिजनों ने जेल प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। परिजन ने बताया कि मृत कैदी के मौत का कारण जेल प्रशासन द्वारा ब्रेन हेम्ब्रेज बताया गया है।

जबकि उसके बाएं कनपटी पर चोट का निशान है। जो स्पष्ट दर्शाता है कि जेल में उसे मारा पीटा गया है उसी के कारण उसका ब्रेन हैम्ब्रेज हुआ है। परिजनों ने जेल प्रशासन द्वारा कैदी को पीट कर जान मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुष्पराज पासवान की मौत के बाद उसके दो मासूम बेटे पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें:किसानों की आय दोगुनी क्यों नहीं हुई, PM मोदी के दौरे पर तेजस्वी के तीखे सवाल
ये भी पढ़ें:चाय पिलाने से इनकार करने पर युवक का गला रेता, बिहार में चौंकाने वाला कांड

परिजनों ने बताया कि मृत पुष्पराज पासवान पहले बेगूसराय जिलान्तर्गत साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबा भुजंगी दास कालेज में मजदूरी का काम करता था और वहीं रहता था। कालेज प्रबंधन द्वारा दर्ज साइबर क्राइम के आरोप में 2 माह पूर्व साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार कर ले गई थी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।

ये भी पढ़ें:बालू कारोबारियों से पीटी बिहार पुलिस, दो दारोगाओं की धुनाई कर मोबाइल भी छिन लिए
अगला लेखऐप पर पढ़ें