Tribute to Former JD U MLC CP Sinha A Legacy of Simplicity and Public Service सीपी सिन्हा को जदयू दफ्तर में दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsTribute to Former JD U MLC CP Sinha A Legacy of Simplicity and Public Service

सीपी सिन्हा को जदयू दफ्तर में दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

जदयू के पूर्व विधान पार्षद स्वर्गीय सीपी सिन्हा का पार्थिव शरीर शनिवार को पार्टी कार्यालय लाया गया। यहां पार्टी नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिन्हा...

Sat, 7 June 2025 07:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share
सीपी सिन्हा को जदयू दफ्तर में दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

जदयू के पूर्व विधान पार्षद स्वर्गीय सीपी सिन्हा का पार्थिव शरीर शनिवार को प्रदेश कार्यालय पहुंचा, जहां पार्टी के वरीय नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्थिव शरीर को पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि स्व. सिन्हा का दीर्घकालीन सार्वजनिक जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का मिसाल रहा है। जनहित के प्रति उनका समर्पण सदैव पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, विधायक शालिनी मिश्रा, पूर्व सांसद अनिल हेगड़े, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, डॉ. अमरदीप, वासुदेव कुशवाहा, अनिल कुमार, बीरेंद्र सिंह दांगी, संतोष कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, रणविजय कुमार, प्रह्लाद सरकार, अरविंद निषाद, नीतीश पटेल, राधेश्याम, सुरेंद्र उरांव, कल्याणी सिंह, कंचन चौधरी, मालती सिंह, दिलीप कुशवाहा, आसिफ कमाल, राजेन्द्र सिंह जार्ज, हुलेश मांझी, राहुल खंडेलवाल, चंदन पटेल, चंद्रिका सिंह दांगी, मोनी सिंह और राम कुमार राम उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।