Pleasant Weather in Munger Partly Cloudy with Light Rain Expected मुंगेर का मौसम खुशनुमा बना रहा खुशनुमा, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsPleasant Weather in Munger Partly Cloudy with Light Rain Expected

मुंगेर का मौसम खुशनुमा बना रहा खुशनुमा

मुंगेर में मंगलवार को मौसम खुशनुमा रहा। दिनभर हल्की पूर्वी हवा चलती रही और आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले एक-दो दिनों में हल्की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 30 April 2025 02:52 AM
share Share
Follow Us on
मुंगेर का मौसम खुशनुमा बना रहा खुशनुमा

मुंगेर, एक संवाददाता। मंगलवार को जिले का मौसम पूरे दिन खुशनुमा बना रहा। हालांकि, धूप निकलने पर दोपहर में अत्यंत ही हल्का उमस का भी अनुभव हुआ, लेकिन यह गौर करने लायक नहीं था। वहीं, सुबह से ही आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही होती रही और बीच-बीच में हल्की धूप भी निकलती रही, जिससे मौसम का मिजाज काफी हद तक सुहावना बना रहा। दिनभर हल्की पूर्वी हवा बहती रही, जिससे लोगों को विशेष गर्मी का अनुभव नहीं हुआ। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और नमी युक्त हवाएं बहने से बारिश की संभावना बनी रही, लेकिन देर शाम तक वर्षा नहीं हुई थी।

मंगलवार को आसमान में छाए बादल एवं पूर्वी हवाओं बीच हल्की धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि। मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ और वह 23 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। हवा की अधिकतम गति 14 किमी प्रति घंटा रही। मंगलवारको देर रात तक लगभग 2 मिमी तक वर्षा हो सकती है।

अनुमान के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों तक जिले में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। किसानों एवं आम लोगों के लिए यह मौसम अनुकूल माना जा रहा है। वहीं, आज मुंगेर के न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में, आज मुंगेर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही दिनभर 14 किमी प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार वाली पूर्वी हवा चलने की संभावना है। आज भी, मुंगेर का मौसम लोगों को बहुत हद तक रहता ही देगा।

कहते हैं वैज्ञानिक:

इस वर्तमान सप्ताह में दो से तीन दिन हल्की वर्षा होने के अनुमान हैं। इसके साथ ही तापमान में हल्की वृद्धि भी हो सकती है। लेकिन, लगातार पूरी हवा के चलने से लोगों को बहुत हद तक प्रचंड गर्मी से राहत मिलती रहेगी। आने वाले सप्ताह में एक बार फिर से मुंगेर का मौसम पुरानी रंगत में लौटेगी और तापमान में भारी वृद्धि होगी, जिससे लोगों को परेशानी होगी।

-मुकेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, केविके,

मुंगेर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।