कांग्रेस ने ब्रह्मपुरा में लोगों की सुनीं समस्याएं
कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने 'चलो पंचायत चलो' कार्यक्रम के तहत ब्रह्मपुरा पंचायत में कार्यशाला का आयोजन किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की...

बेनीपट्टी। कांग्रेस के दर्जनों कार्याकताओं ने ‘चलो पंचायत चलो कार्यक्रम के तहत ब्रह्मपुरा पंचायत में कार्यशाला का आयोजन कर लोगों की समस्याओं से रू ब रू हुए। उनकी समस्याएं सुनी तथा उसे समाधान करने की दिशा में पहल करने का अश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद झा ने किया। इस मौके पर एआईसीसी के सदस्य नलिनी रंजन झा उर्फ रूपण झा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध मंडल, पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्र, नगर निगम के उप मेयर अमानुल्लाह खान, पूर्व जिलाध्यक्ष शीतलाम्बर झा, एआईसीसी के समन्वयक मुकेश राय, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष साहीद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।