Hindi NewsबिहारBihar Ki Taaja Khabar Live - बिहार के सवा लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेगी नीतीश सरकार, मार्च में बड़ा आयोजन

Bihar Ki Taaja Khabar Live - बिहार के सवा लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेगी नीतीश सरकार, मार्च में बड़ा आयोजन

Bihar News (बिहार ब्रेकिंग न्यूज़) , बिहार की बड़ी खबरें  February 23, 2025 LIVE - लाइव हिन्दुस्तान के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है। इस ब्लॉग में आपको बिहार की राजनीति, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता तेजस्वी यादव और लालू यादव से जुड़ीं सभी न्यूज मिलेंगी। साथ ही, बिहार की क्राइम न्यूज और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के लेटेस्ट अपडेट यहां पढ़ पाएंगे।

Bihar Ki Taaja Khabar Live - बिहार के सवा लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेगी नीतीश सरकार, मार्च में बड़ा आयोजन

Latest news on February 23, 2025: Rohtas, Bihar, India -Feb .19, 2025: Bihar Chief Minister Nitish Kumar waving hand during his 'Pragati Yatra' at Sasaram in Rohtas district, Bihar, India, Wednesday,19, 2025.(Photo by / Hindustan Times))

Hindustan| लाइव हिन्दुस्तान | Sun, 23 Feb 2025 07:55 PM
हमें फॉलो करें

Bihar News February 23, 2025 Live: अगर आप बिहार की ताजा खबरों के साथ सभी 38 जिलों की घटनाओं और अन्य महत्वपूर्ण समाचारों से अपडेटेड रहना चाहते हैं तो ये सबसे बढ़िया मंच है। बिहार के हर लेटेस्ट अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को नियमित रूप से चेक करते रहें।

डिस्क्लेमर:इस ब्लॉग को AI की मदद से तैयार किया गया है।

23 Feb 2025, 07:55:30 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बिहार के सवा लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेगी नीतीश सरकार, मार्च में बड़ा आयोजन

  • मार्च महीने में बिहार में करीब 1.25 लाख शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में बड़ा आयोजन होने की संभावना है।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 07:41:22 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : मखाना किसानों को लीज पर जमीन देने की प्रक्रिया सरल बनेगी, सम्राट चौधरी का ऐलान

  • सम्राट चौधरी ने रविवार को दरभंगा में कहा कि मखाना किसानों को लीज पर जमीन देने की प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में राज्य सरकार गंभीरता से विचार करेगी। साथ ही इन्हें आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 06:24:06 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : मौत वाली सेल्फी! वैशाली में नाव पर फोटो लेते समय 6 लड़के डूबे, दो की मौत

  • वैशाली जिले के भगवानपुर में नाव पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में 6 किशोर डूब गए। इनमें से दो की मौत हो गई।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 05:45:19 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : आगेश्वर, बागेश्वर...पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बिगड़े बोल, धीरेंद्र शास्त्री पर अपमानजनक कमेंट किया

  • पप्पू यादव ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया और कुंभ के आंकड़ों पर सवाल उठाया। उन्होंने कुंभ में व्यवस्था को नाकाफी बताया।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 05:12:41 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : कुएं में तीन बच्चों के शव मिलने से समस्तीपुर में सनसनी, पुलिस ने मां को डिटेन किया

  • तीन बच्चों का शव कुआं में मिलने से सनसनी फैल गयी। तीनों भाई बहन थे। मां पर हत्या का आरोप लगाया गया है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 04:58:26 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : तालाब में उतरे शिवराज सिंह चौहान, बोले- मखाना सूपर फूड बनकर दुनिया में छा जाएगा

  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दरभंगा में रविवार को तालाब में उतरकर मखाना की खेती की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मखाना सूपर फूड बनकर पूरी दुनिया में छा जाएगा।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 04:38:59 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : भाजपा आरक्षणखोर,आरक्षण चोर; चंद्रवंशी समाज के मंच पर भाषण करते बहक गए तेजस्वी

  • तेजस्वी ने समझाया कि अगर केंद्र की बीजेपी सरकार आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में डाल देती तो आरक्षण कोर्ट के फैसले से प्रभावित नहीं होता। लेकिन ऐसा नहीं कर रही है।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 04:10:55 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : सारण में टीचर के बेटे की गोली मारकर हत्या, एक सप्ताह पहले मिली थी धमकी

  • सारण जिले के नगरा में एक शिक्षिका के बेटे की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 03:48:07 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : महाकुंभ से लौट रहे डॉक्टर पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो

  • कैमूर में रविवार सुबह स्कॉर्पियो के ट्रक से टकराने के बाद प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे जमुई के डॉक्टर पिता-पुत्र और बहन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 03:29:52 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : पीएम मोदी अपने बंगले तक ही सीमित नहीं रहते, शिवराज सिंह का तेजस्वी यादव पर पलटवार

  • शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं, कल वे बिहार आएंगे और फिर असम जाएंगे। वे अपने बंगले तक सीमित नहीं रहते, बल्कि जनता के बीच रहते हैं।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 03:26:03 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : 5 हजार लेकर दारोगा बोला- जो तय हुआ उतना दीजिए, वीडियो वायरल होने पर एसपी ने किया सस्पेंड

  • वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी दारोगा को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अखिलेश कुमार एक महिला से मारपीट और लूट-पाट कांड में मदद करने के लिए घूस ले रहा था
और पढ़ें

23 Feb 2025, 03:10:36 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : पीएम मोदी की रैली के लिए सजा भागलपुर का हवाई अड्डा मैदान, कृषि उत्पादों के लगे स्टॉल

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में सोमवार को किसान रैली को संबोधित करने वाले हैं। कार्यक्रम स्थल पर बिहार के खास कृषि उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 02:48:03 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : RJD सरकार में बिहार में ही काम मिलेगा, लालू के ट्वीट पर JDU का पलटवार- अपहरण उद्योग लगाएंगे

  • लालू यादव ने कहा है कि राजद की सरकार बनी तो नौकरी रोजगार के लिए किसी को भी बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) ने इस पलटवार में कहा है कि राजद सु्प्रीमो अपनी जगहंसाई करा रहे हैं।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 02:01:54 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : महाकुम्भ से लौट रहे स्कोर्पियो खड़ी ट्रक में घुसी, सीतामढ़ी के 7लोग जख्मी; ड्राइवर को आई थी झपकी

  • ड़क किनारे खड़ी ट्रक में स्कोर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। सभी कुम्भ नहाकर अपने घर सीतामढ़ी लौट रहे थे। चालक के नींद आने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 01:42:45 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : PM मोदी के दौरे से पहले बिहार पहुंचे शिवराज सिंह, बोले- किसानों को मिलेंगे 20 हजार करोड़

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भागलपुर आ रहे हैं। पीएम के बिहार दौरे को लेकर रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंचे।कृषि मंत्री दरभंगा पहुंचे जहां उन्होंने मखाना किसानों से मुलाकात की। उन्होंने इस फसल की खेती और प्रोसेसिंग से संबंधित प्रक्रिया को समझा।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 01:28:05 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : किसने हरवाया, किसने पवन सिंह को खड़ा किया, नाम बताएं; आरके सिंह पर BJP में रार तेज; राघवेंद्र प्रताप बरसे

  • बड़हरा के भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सवाल किया कि किस विधायक व पूर्व विधायक ने उन्हें हरवाया है और कौन पैसा दिया, किसने पवन सिंह को खड़ा करवाया, वे नाम बताएं। जब हम हारे तो अपनी कमियों को जानने की कोशिश की और उसे दूर किया।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 12:50:06 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : पहले प्यार, फिर शादी अब पति फरार; बिहार के समस्तीपुर में लव-सेक्स-धोखा पर हाई वोल्टेज ड्रामा

  • बिहार के समस्तीपुर से लव, सेक्स और धोखा पर हाई वोल्टेज ड्रामा की खबर आई है। विद्यापतिनगर के बालकृष्णपुर मड़वा पंचायत के गोपालपुर गांव में एक प्रेमिका अपनी मां के साथ तथाकथित पति के घर पर आ गई और वहीं रहने को लेकर हो हंगामा करने लगी।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 12:14:49 PM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : लालू के बच्चों का भविष्य बनाने के चक्कर में…, JDU का पोस्टर से RJD सुप्रीमो के परिवार पर तंज

  • दरअसल जदयू के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्टर शेयर किया गया है। इस पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत पूरे परिवार को दिखाया गया है। सभी की तस्वीर इस पोस्टर में है।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 11:49:21 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : भागलपुर दौरे पर पीएम मोदी को पप्पू यादव ने जमकर कोसा, कहा- इन मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही

  • पप्पू यादव ने बंगलोर की तर्ज पर सीमांचल और कोसी में मक्का एवं मखाना की खरीददारी की मांग केंद्र सरकार से की है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था हो कि किसान अपने उत्पादन बेचने का काम नहीं करे बल्कि उत्पादन देने की बात करें।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 11:07:29 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : काला रुमाल पानी बोतल पर रोक, पटाखों पर पाबंदी; पीएम मोदी की भागलपुर सभा में ये चीजें नहीं ले जाएं

  • सुरक्षा बनाए रखने के लिए सभा स्थल पर किसी भी प्रकार का सामान बाहर से ले जाने पर रोक रहेगी। भागलपुर समेत आसपास के जिलों में पटाखा बिक्री पर रोक लगा दी गई है। भागलपुर स्टेशन को चोबीसों घंटे अलर्ट पर रखा गया है।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 11:00:05 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : प्रयागराज जा रहे यात्री ध्यान दें! इन सभी स्टेशनों से चलेगी कुंभ स्पेशल ट्रेनें; यह एक्सप्रेस रहेगी रद्द

  • सहरसा स्टेशन पर नोडल अधिकारी के रूप में तैनात डीसीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव भीड़ प्रबंधन में सदल बल जुटे हैं। यात्रियों के ठहरने के लिए सर्कुलेटिंग एरिया में टेंट लगाकर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। मेडिकल टीम को आकस्मिक उपचार के लिए रखा गया है।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 10:47:36 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : भागलपुर से किसानों को 20 हजार करोड़ का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, बिहार के हिस्से में कितना?

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भागलपुर की धरती से देशभर के किसानों के खाते में करीब 20 हजार करोड़ की राशि डीबीटी से ट्रांसफर करेंगे। इनमें बिहार के किसानों के खाते में 1,600 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 09:58:04 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : राम मंदिर के ट्रस्टी रहे कामेश्वर चौपाल के पटना आवास में भीषण चोरी, श्राद्ध में सुपौल गया था परिवार

  • सात फरवरी को कामेश्वर चौैपाल का निधन हो गया था। उनके गांव में श्राद्ध कर्म किया गया जिसमें पूरा परिवार गया था। चोरों ने ताला तोड़कर करीब 50 लाख की संपत्ति चुरा ली।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 09:31:09 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : मुजफ्फरपुर में दो यात्री बस धू-धू कर जलीं, कैसे लगी आग? जांच में जुटी पुलिस

  • सवारियों को बैरिया बस स्टैंड में उतारने के बाद चालक ने बस को मझौलिया लाकर सर्विस लेन पर खड़ा किया था। एक साथ दोनों गाड़ियां जल कर राख हो गईं।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 09:25:34 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : लोकमान्य तिलक, मगध और विक्रमशीला एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, कइयों के रूट बदले; देख लें पूरी लिस्ट

  • गाड़ी संख्या 20801/02 मगध एक्सप्रेस इस्लामपुर से 24 व 25 फरवरी को वही नई दिल्ली से 25 व 26 फरवरी को रद्द रहेगी। गाड़ी 22465/66 आनंद विहार मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस आनंद विहार से 26 फरवरी वही मधुपुर से 27 फरवरी को निरस्त रहेगी।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 08:54:14 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : कोचिंग जा रहे छात्र को बीच सड़क बोलेरो में उठा ले गए, अपहरण कांड से दहला बिहार

  • स्थानीय लोगों ने पूछताछ करने पर बताया कि छात्र द्वारा शोर मचाने पर लोग दौड़े। लेकिन, किसी को गाड़ी का नंबर स्पष्ट रूप से नहीं दिखा। अपहरण कर छात्र को बदमाश जहानाबाद की ओर लेकर गये हैं।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 08:36:31 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : रामलीला देखने गई नाबालिग लड़की से हैवानियत, पीड़िता के पिता से भी बदसलूकी; आरोपी अरेस्ट

  • यह बात जैसे ही पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों को बताई तो परिजन काफी परेशान हो गए और दुष्कर्मी किशोर के घर पूछताछ के लिए पहुंचे लेकिन उक्त दुष्कर्मी के परिजनों ने पीड़ित किशोरी के पिता की एक न सुनी और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 08:28:50 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : बिहार में कहा मिली 15 बोरी अमोनियम नाइट्रेट, विस्फोटक मिलने पर पुलिस अलर्ट

  • थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि लेरूआ गांव के समीप खेत में रखे पुआल में कुछ बिस्फोटक सामग्री रखी गई है। पुलिस ने वहां पहुंचकर पुआल से 15 बोरी अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है। उन्होंने बताया कि 50-50 किलोग्राम की बोरी में अमोनियम नाइट्रेट भरा हुआ था।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 07:56:57 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : पटना में आग का तांडव, दम घुटने से 1 की मौत; बैंक समेत 6 दुकानें खाक

  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओवरलोड ट्रक से बिजली का तार टूट गया था जिसके बाद आग लग गई। जो तस्वीरें सामने आई हैं उसनें नजर आ रहा है कि दुकान में लगी आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग की लपटें काफी तेज थीं और आग की वजह से इलाके में अफरातफरी मच गई थी।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 07:18:54 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : जमादार से लेकर IPS तक, बैच बनाकर पुलिसवाले लेंगे ट्रेनिंग; साइबर क्राइम से लड़ने का प्लान

  • इस ट्रेनिंग को अमलीजामा पहनाने के लिए अलग-अलग बैच बनाकर पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दी जाएगी। साइबर अपराध के तेजी से बदले तमाम स्वरूपों को इसमें समाहित करते हुए विभिन्न आयामों पर फोकस किया जाएगा।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 06:49:22 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : लव, सेक्स और धोखा; बिहार पुलिस के दारोगा पर लड़की के संगीन इल्जाम

  • पीड़ित लड़की को सूचना मिली कि उसे धोखा देकर आरोपित दारोगा किसी अन्य लड़की के साथ मार्च में शादी करने वाला है। इसके बाद लड़की ने महिला थाने में आरोपित दारोगा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 06:33:12 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : युवती को तीन लोग उठा ले गए, हथियार से डरा गैंगरेप; पटना में सनसनी

  • परिजनों ने बताया कि युवती शनिवार को घर से बाहर कही गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही तीनों आरोपितों से उसे अगवा कर लिया। इसके बाद हथियार के बाल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
और पढ़ें

23 Feb 2025, 06:02:46 AM IST

Bihar Ki Taaja Khabar Live : खुशखबरी! स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवाने पर मिलेगी सस्ती बिजली, लोड से अधिक खपत पर नहीं लगेगा जुर्माना

  • अभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रखे उपभोक्ताओं को तीन प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस छूट के बदले अब कंपनी ने तय किया है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को पोस्ट पेड मीटर की तुलना में 25 पैसे प्रति यूनिट सस्ती बिजली दी जाए।
और पढ़ें

इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और बिहार उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।