बिहार में गूंगी बीस साल की गूंगी लड़की से दरिंदगी, हाथ-पैर बांध गैंगरेप; दो आरोपी गिरफ्तार
- कटिहार में दो युवकों ने मिलकर बीस साल की गूंगी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता मक्के के खेत में अर्द्धनग्न हालत में मिली। पुलिस ने दो लोगों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिहार के कटिहार में बीस साल की एक दिव्यांग लड़की से दरिंदगी की गई । गूंगी लड़की का हाथ पैर बांधकर गैंगरेप किया गया। दो युवकों ने मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता मक्के के खेत में अर्द्धनग्न हालत में मिली। पुलिस ने दो लोगों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि स्पीडी ट्रायल चलवाकर उन्हें सजा दिलाई जाएगी।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता बकरी के लिए खेत में घास काटने के लिए शुक्रवार को खेत में गई थी। उसी समय आरोपी मो. सलमान और मो. सैया ने उसे दबोच लिया और मक्के के खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म गिया। लड़की मक्के के खेत में पड़ी थी। आस पास पशु चरा रहे लोगों ने उसे देखा तो इशारे में उसने जानकारी दी। चरवाहों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वे फरार हो गए। चरवाहों की सूचना पर गांव के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी गयी।
घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उच्च अधिकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। थाना अध्यक्ष फुलेन्दर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के अधार और मोबाईल लोकेशन से शुक्रवार के ही रात्री डेढ़ बजे कठौतिया गांव पहुंच कर छापामारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले को लेकर गिरफ्तारी में एसडीपीओ धर्मेन्दर कुमार, बरारी के थाना अध्यक्ष फुलेन्दर कुमार सेमापुर ओपी के प्रभारी हरिप्रसाद के अलावे एस आई ज्योति कुमारी और कांस्टेबल टीम में शामिल थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इस घटना को लेकर डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने बरारी थाना क्षेत्र के घटना स्थल कान्तनगर पंचायत पहुंचकर कांड का जायजा लियाऔर थाना अध्यक्ष को कहा कि एक हफ्ते के अंदर चार्जशीट दाखिल करें। उन्होंने कहा किआरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।