Gaya College Staff Union Elections Kamlesh Kumar Elected President Amidst Peaceful Voting गया कॉलेज कर्मचारी संघ के कमलेश अध्यक्ष व संतोष सचिव चुने गए, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsGaya College Staff Union Elections Kamlesh Kumar Elected President Amidst Peaceful Voting

गया कॉलेज कर्मचारी संघ के कमलेश अध्यक्ष व संतोष सचिव चुने गए

गया कॉलेज कर्मचारी संघ का चुनाव मंगलवार को शांति से संपन्न हुआ। कमलेश कुमार ने 46 मतों के साथ अध्यक्ष पद जीता। संतोष कुमार सिंह ने सचिव के रूप में फिर से जीत दर्ज की, जबकि उपेंद्र कुमार उपाध्याय...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाTue, 25 March 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
गया कॉलेज कर्मचारी संघ  के कमलेश अध्यक्ष व संतोष सचिव चुने गए

गया कॉलेज कर्मचारी संघ का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार ने कब्जा जमा लिया। 46 मत लाकर जीत दर्ज। मनीष प्रताप सिंह व विजय बहादुर को हार का सामना करना पड़ा। 41 मत लाकर संतोष कुमार सिंह दुबारा सचिव चुने गए। उन्होंने संदीप कुमार को हराया। संयुक्त सचिव के रूप में शिवशंकर यादव ने जीत दर्ज। उन्होंने राजीव रंजन को हराकर जीत कायम की। संयुक्त सचिव के दूसरे पद पर कमलेश प्रसाद ने 47 मत लाकर जीत दर्ज की वही जानकी यादव एवं पार्वती देवी ने हार का सामना किया। उपाध्यक्ष पद पर उपेंद्र कुमार उपाध्याय ने 43 मत लाकर जीत दर्ज की । दुर्गेश कुमार सुमन 29 मत लाकर हर का सामना करना पड़ा। कोषाध्यक्ष के रूप में मो. ताजुद्दीन निर्विरोध निर्वाचित हुए। गया कॉलेज के जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिन्हा व चुनाव संयोजक राजेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई।

प्रधानाचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र ने शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव में विजय प्राप्त करने वाले सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी महाविद्यालय तथा कर्मचारी हित में काम करेंगे। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के लिए जरूरत पड़ने पर कॉलेज व विश्वविद्यालय से संबंधित सभी जटिल समस्याओं को अविलंब दूर करने का प्रयास करेंगे। नवनिर्वाचित सचिव संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बिहार का पहला कॉलेज गया कॉलेज गया है, जिसका कंफर्मेशन और सत्यापन राज्य सरकार से कराया गया है। कहा कि वे संज्ञान में आते ही कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करेंगे। डॉ अंबरीश नारायण, डॉ पंकज कुमार भारती ,डॉ विभा सिंह, डॉ अमित कुमार पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष मनीष प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, नीरज कुमार सिंह व अंजनी कुमार सहित कॉलेज के शिक्षके कर्मचारी व छात्रों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।