Bihar Weather Report: गणतंत्र दिवस की सुबह ठंड और कोहरा, कुछ जगहों पर कोल्ड डे; बिहार में मौसम का हाल
- Bihar Weather Report: आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि 26 जनवरी की सुबह 6 बजे से 11 बजे के बीच राज्य में 6-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल सकती है।

Bihar Weather Report: बिहार में ठंड का असर थोड़ा कम हुआ है लेकिन अभी ठंड पूरी तहह से राज्य में खत्म नहीं हुआ है। कई जगहों पर लोगों को दिन और रात के वक्त जबरदस्त ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, दोपहर के वक्त धूप खिलने की वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत भी मिल रही है। रविवार की सुबह बिहार के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा। इसके अलावा लोगों को ठंड का एहसास भी हुआ। इस दिन कई जगहों पर शीत दिवस का भी पूर्वानुमान है।
आपको बता दें कि इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि 26 जनवरी की सुबह 6 बजे से 11 बजे के बीच राज्य में 6-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल सकती है। इसके अलावा करीब 25 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखा जा सकता है। इसके अलावा राज्य के 9 जिलों में कुछ जगहों पर शीत दिवस का भी पूर्वानुमान जताया गया था।
कोहरे को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि आज उत्तर बिहार के हिमालय के तराई जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा सोमवार यानी 27 जवनरी को भी उत्तर बिहार के हिमालय के तराई सहित पूर्णिया जिले में घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि अगरे चार दिनों के दौरान राज्य के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मधुबनी और दरंभगा जिले में एक या दो स्थानों पर शीत दिवस की संभावना है।