Hindi Newsबिहार न्यूज़Father killed instead of grandfather due to misunderstanding murder in grandson love marriage

दादा को मारने आए, गलतफहमी में पिता को मार दिया; पोते की लव मैरिज के बाद हत्या

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर में रविवार रात एक शख्स की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे के प्रेम विवाह की रंजिश मेें में इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी लव मैरिज करने वाले युवक के दादा को मारने आए थे, लेकिन कंबल की अदला-बदली होने से वे गलती से पिता को मारकर चले गए।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मोहनपुर (समस्तीपुर)Mon, 27 Jan 2025 11:46 AM
share Share
Follow Us on
दादा को मारने आए, गलतफहमी में पिता को मार दिया; पोते की लव मैरिज के बाद हत्या

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक युवक के लव मैरिज करने पर उसके पिता की हत्या कर दी गई। हमलावर युवक के दादा को मारने आए थे, लेकिन गलतफहमी में उसके पिता को गोली मार दी। वारदात मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी पंचायत के माधोपुर गांव में रविवार देर रात को हुई। मृतक के पुत्र ने पिछले साल अप्रैल में गांव की ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। परिजन का आरोप है कि उसी की रंजिश में लड़की के परिवार के लोगों ने उनके घर पर हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद परिजन के बयान के आधार पर पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान अवध किशोर दास के पुत्र अमरेश राय (45) के रूप में की गई है। मृतक के पिता अवध किशोर ने बताया कि रविवार रात 10 बजे के बाद करीब एक दर्जन लोग उनके घर के पास पहुंचे और उनके बेटे को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि हमलावर उन्हें ही मारने आये थे, लेकिन कल रात कंबल की अदला बदली हो गई थी। जो कंबल वे ओढ़ते थे वह कल रात अमरेश ने ओढ़ रखा थी। इस कारण उनकी बजाय अरमेश को ही गोली मार दी गई।

उन्होंने बताया कि घटना के समय उनका पोता भी घर पर ही था। उसे बाहर नहीं आने दिया, जिससे उसकी जान बच गई। उन्होंने दावा किया कि घटना को अंजाम देने आए सभी लोगों को वे पहचानते हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के लिए उन्होंने मोहनपुर पुलिस थाने में आवेदन दिया है।

ये भी पढ़ें:पटना में सनसनीखेज मर्डर, मोकामा के FCI कर्मी की गोली मार कर हत्या

अवधेश किशोर दास ने बताया कि उनके पोते ने गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने थाने में अपहरण का केस किया था। परिवार वालों ने लड़की को लेकर कोर्ट पहुंचे। धारा 164 के तहत बयान में लड़की ने स्वेच्छा से शादी करने और अपहरण के आरोप को गलत बताया। उसके बाद कोर्ट ने लड़की को मायके भेजने के बजाय ससुराल भेज दिया।

उन्होंने दावा किया कि इसके बाद भी वह लड़की को उसके मायके वालों के हवाले करने को तैयार थे। उन्होंने सरपंच के माध्यम से लिखा-पढ़ी के साथ लड़की ले जाने का प्रस्ताव दिया। लेकिन, लड़की के परिवार वाले बगैर लिखा-पढ़ी के ले जाना चाहते थे। इसके लिए वे तैयार नहीं हुए। तब उनको एवं परिवार के लोगों को जान मारने की धमकी देने के साथ अन्य तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। उनकी जमीन भी जोत ली गई।

ये भी पढ़ें:बाप ने दी बेटे की हत्या की सुपारी; हथियार भी मंगाए, पुलिस ने फेल कर दिया प्लान

अवधेश किशोर ने आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस रंजिश में लड़की के परिवार वालों ने हत्या करवा दी। प्रेम विवाह करने वाली लड़की मौसमी ने भी बताया कि मायके वाले उसके ससुराल वालों को बराबर धमकी देते रहते थे। जमीन भी जोत रखी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें