Hindi Newsबिहार न्यूज़differences of opinion are in rjd and congress said mangal pandey

बिहार में राजद-कांग्रेस में मतभेद, यह गठबंधन बेमेल; बोले मंगल पांडेय

  • मंगल पांडेय ने कहा कि अब सवाल यह उठता है कि जो दल आठ साल से बिहार में प्रदेश कमेटी नहीं बना पाई हो पाई, वो जनहित का कार्य कैसे करेगी। कांग्रेस बिहार में राजद की पिछलग्गू बनकर रह गई है। मगर जिस राजद का वजूद खुद मिटने वाला है।

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटनाWed, 19 Feb 2025 06:35 AM
share Share
Follow Us on
बिहार में राजद-कांग्रेस में मतभेद, यह गठबंधन बेमेल; बोले मंगल पांडेय

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि कांग्रेस और राजद का गठबंधन बेमेल है। मंगलवार को जारी बयान में मंत्री ने कहा कि विधानसभ चुनाव में इस गठबंधन की करारी शिकस्त होने जा रही है। दोनों गठबंधन आपसी मतभेद में फंसे हैं और कांग्रेस राजद के नेतृत्व को नकार रही है।

कहा कि हकीकत है कि कांग्रेस बिहार में जमींदोज हो गई है। 2017 से प्रदेश अध्यक्ष अपनी कमेटी तक नहीं बना पाए हैं। दिल्ली में शिकस्त के बाद कांग्रेस ने कई राज्यों में अपने प्रभारी बदल दिए हैं। उनकी नजर अब बिहार चुनाव पर है।

ये भी पढ़ें:कैसा है बिहार का पहला थ्रीडी लैब, मिलेगा ग्रहों का ज्ञान; सीएम देंगे सौगात

अब सवाल यह उठता है कि जो दल आठ साल से बिहार में प्रदेश कमेटी नहीं बना पाई हो पाई, वो जनहित का कार्य कैसे करेगी। कांग्रेस बिहार में राजद की पिछलग्गू बनकर रह गई है। मगर जिस राजद का वजूद खुद मिटने वाला है। कहां तक कामयाबी नसीब होगी।

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के एक वरीय नेता के एक्स पर लिखे पोस्ट से भी साफ हो गया है कि कांग्रेस भी राजद के साथ गठबंधन और तेजस्वी के नेतृत्व पर भरोसा नहीं कर पा रही है।

ये भी पढ़ें:डाकघर, लाइब्रेरी और आंगनबाड़ी केंद्र; सासाराम को कई सौगात; CM नीतीश की यात्रा
अगला लेखऐप पर पढ़ें