Bride Kidnapped After Wedding Drama Chooses to Return Home Instead of Eloping दूल्हे और प्रेमी को छोड़ बाबुल के घर लौटी अपहृत दुल्हन, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsBride Kidnapped After Wedding Drama Chooses to Return Home Instead of Eloping

दूल्हे और प्रेमी को छोड़ बाबुल के घर लौटी अपहृत दुल्हन

पुलिस ने अपहरण के छह घण्टे बाद दुल्हन को किया था बरामद प्रतिनिधि। दूल्हे के संग शादी और प्रेमी द्वारा अपहरण करने के दो दिनों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा में मंगलवार को एक नया मोड़ आया। बरामद दुल्हन...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराTue, 29 April 2025 10:18 PM
share Share
Follow Us on
दूल्हे और प्रेमी को छोड़ बाबुल के घर  लौटी अपहृत दुल्हन

बनियापुर, एक प्रतिनिधि। दूल्हे के संग शादी और प्रेमी द्वारा अपहरण करने के दो दिनों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा में मंगलवार को एक नया मोड़ आया। बरामद दुल्हन ने कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराने के बाद न दूल्हे के साथ गयी और न प्रेमी के संग। दुल्हन ने अपने बाबुल के घर जाने की इच्छा जतायी जिसके बाद दुल्हन को उसके माता पिता के साथ भेज दिया गया। दुल्हन द्वारा दिए गए बयान में उसने अगवा करने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग की बात कही है। सहाजितपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के ससना से अपहृत दुल्हन को छह घण्टे के भीतर बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपहरण में नामजद प्रेमी पुलिस की आने की भनक सुन सीवान में अपहृत युवती को छोड़ कर फरार हो गया था। चर्चा यह भी है कि प्रेमी ने सीवान के एक मंदिर में शादी भी रचाई है। हालांकि इसकी न तो आधिकारिक पुष्टि हुई है और न ही युवती ने अपने बयान में यह बात कही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दुल्हन का उसके प्रेमी के साथ एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दुल्हन ने दूसरे युवक के साथ शादी का विरोध भी किया लेकिन उनके विरोध का परिजनों पर कोई असर नहीं हुआ। शादी के बाद प्रेमी ने विदाई के समय अपहरण की योजना बनाई थी। थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि नामजद प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी हो कि सोमवार को प्रात: छह बजे शादी के बाद दूल्हे के साथ ससुराल लौट रही दुल्हन को बीच रास्ते से ही अपहरण कर लिया गया था जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। घटना के बाद कई तरह की चर्चा भी शुरू हो गयी है। घटना को लेकर अलग अलग बातें बताई जा रही है। दूल्हन के अपहरण की दर्ज करायी गयी प्राथमिकी ससुराल आ रही दुल्हन का अपहरण करने के मामले में दूल्हा बने युवक ने सहाजितपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में जनता बाजार थानाक्षेत्र के पण्डितपुर निवासी व उसके साथ आये नकाबपोश को नामजद किया है। प्रेमी की पहचान दुल्हन को विदा करा ला रहे चालक ने की है। जबकि दूसरे युवक का चेहरा ढके होने के कारण पहचान नहीं हो पाई है। प्राथमिकी में बताया गया है कि बीते रविवार कि रात धूमधाम से बारात दुल्हन के घर पहुंची थी। शादी के बाद सोमवार को सुबह छह बजे दूल्हे के साथ दुल्हन की बिदाई कर दी गयी तभी सहाजितपुर थाना की सीमाक्षेत्र पर नामजदों ने दुल्हन को दूल्हे राजा की गाड़ी से जबरन उतार अपने साथ ले गए। विरोध करने पर दूल्हे को जान से मारने की धमकी भी दी गयी। अपहरण कर्ताओं ने कार में रखे आभूषण व नकदी भी ले ली। शहर के 25 जगहों पर नगर निगम ने शुरू की प्याऊ की व्यवस्था फोटो 12: छपरा नगर निगम कैंपस में मंगलवार को प्याऊ स्टॉल का उद्घाटन करते महापौर लक्ष्मीनारायण गुप्ता, उपमहापौर रागिनी कुमारी व अन्य छपरा, एक संवाददाता। शहर में आने -जाने वाले लोग अब सुराही के ठंडे पानी से प्यास बुझायेंगे। नगर निगम के महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, उप महापौर रागिनी कुमारी ने विभिन्न जगहों पर प्याऊ स्टॉल का उद्घाटन कर मंगलवार को लोगों को समर्पित कर दिया। मालूम हो कि छपरा नगर निगम की ओर से इस बार 25 जगहों पर पेयजल स्टॉल लगाया गया है जबकि पिछले साल लगभग आधा दर्जन ही जगहों पर स्टॉल लगाया गया था। इससे अन्य जगहों पर आने -जाने वाले राहगीरों को बोतल के पानी का सहारा लेना पड़ रहा था। तपती धूप व गर्मी में राहगीर व स्थानीय लोगों को इससे फायदा मिलेगा। इन जगहों पर निगम के कर्मी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।कर्मी सुबह 09 बजे से शाम छह बजे तक लोगों को शुद्ध पानी मुहैया करायेंगे।यह व्यवस्था भीड़ भाड़ वाली जगहों पर किया गया है। जिन जगहों पर प्याऊ की व्यवस्था की गई है उनमें निगम कैंपस, नगर पालिका चौक, थाना चौक, नेहरू चौक, गांधी चौक, मौका पकड़ी, कटहरी बाग, सरकारी बाजार, साहेबगंज चौक, कचहरी परिसर, तीन कोनिया साहेबगंज सब्जी मंडी, कचहरी स्टेशन, बी सेमिनरी दवा मंडी, सदर अस्पताल चौक, बस स्टैंड स्थित कोनिया माई मंदिर, दरोगा राय चौक, भरत मिलाप चौक, धर्मनाथ मंदिर द्वार, राजेंद्र कॉलेज पोखरा के पास, गुदरी बाजार सब्जी मंडी, श्याम चौक, बरहमपुर हनुमान मंदिर के पास पयाऊ की व्यवस्था की गई है। मौके पर उप नगर आयुक्त सुनील कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक अरविन्द कुमार, वेद प्रकाश वर्णवाल,नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु समेत कई निगम पार्षद मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।