लव, सेक्स और धोखा; बिहार पुलिस के दारोगा पर लड़की के संगीन इल्जाम
- पीड़ित लड़की को सूचना मिली कि उसे धोखा देकर आरोपित दारोगा किसी अन्य लड़की के साथ मार्च में शादी करने वाला है। इसके बाद लड़की ने महिला थाने में आरोपित दारोगा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

बिहार में वर्दी पर संगीन इल्जाम लगे हैं। लव, सेक्स और धोखा देने का आरोप लगने के बाद अब बिहार पुलिस का यह जवान अब गिरफ्तार हो चुका है। दरअसल एक युवती के यौन उत्पीड़न के आरोप में वैशाली पुलिस ने बिदुपुर थाने में तैनात एक दारोगा को शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दारोगा जमुई जिला का निवासी बताया जा रहा है। दारोगा पर आरोप है कि उसने बेगूसराय की लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण किया था।
पीड़ित लड़की को सूचना मिली कि उसे धोखा देकर आरोपित दारोगा किसी अन्य लड़की के साथ मार्च में शादी करने वाला है। इसके बाद लड़की ने महिला थाने में आरोपित दारोगा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिक के आधार पर पुलिस ने बिदुपुर थाने में तैनात दारोगा को शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।
नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसपी से बात करने की कोशिश की गई पर बात नहीं हो सकी। उन्होंने वाट्सएप मैसेज का भी जवाब नहीं दिया। डीएसपी ने कहा कि हमें इस बारे में जानकारी नहीं है।