अररिया : दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में महिला जख्मी
अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के सूरजापुर वार्ड संख्या 15 में बच्चों के बीच विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का नाम नूजहर बानो है, जो स्थानीय अस्पताल...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरWed, 14 May 2025 05:27 PM

अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सूरजापुर वार्ड संख्या 15 में बच्चों-बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के सूरजापुर वार्ड संख्या 15 निवासी गुलाब रब्बानी की पत्नी नूजहर बानो बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।