Eid al-Adha Celebrations in Bettiah Prayers Sacrifice and Community Festivities बकरीद : अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsEid al-Adha Celebrations in Bettiah Prayers Sacrifice and Community Festivities

बकरीद : अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर

बेतिया में शनिवार की सुबह मुस्लिम भाइयों ने बकरीद की नमाज अदा की। हजारों की संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे, एक-दूसरे से गले मिले और कुर्बानी दी। उत्साह और भाईचारे का माहौल रहा, जबकि महिलाएं नए कपड़े और...

Sat, 7 June 2025 10:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share
बकरीद : अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर

बेतिया,हमारे संवाददाता। शनिवार की अहले सुबह नहा धोकर एवं नये कपड़े पहन कर मुस्लिम भाइयों ने ईदगाहों में बकरीद की नमाज अता की गयी। इस क्रम में नौरंगा हाथी खाना ईदगाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा की। एक दूसरे से लोग गले मिलते रहे। उसके बाद बकरे की कुर्बानी दी गयी। पूरे दिन एक दूसरे के यहां खाना खिलाने का दौर चलता रहा। तीन दिनों तक चलने वाले बकरीद को लेकर काफी उत्साह देखा गया। नए वस्त्र में सजे धजे बच्चों के चेहरे पर अत्यधिक उत्साह देखा गया। नमाज़ के दौरान भाईचारगी अमन व एक दूसरे के प्रति प्रेम कायम रखने के लिए दुआएं मांगी गई।

इस अवसर पर शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए जिला पुलिस की टीम अलग-अलग चौक चौराहों कर सक्रिय रही। इस अवसर पर कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया था। बच्चों ने जमकर गुब्बारे की खरीदारी की। महिलाओं में भी नए वस्त्र और अन्य सामग्रियों को खरीदने का क्रेज देखा गया। इस पर्व को लेकर अपने घर लौटे कामकाजी लोगों ने परिजनों से मुलाकात की और लजीज व्यंजन का एक साथ आनंद लिया। वहीं दोपहर होते ही दावतो का दौर शुरूहो गया। ईदगाहो व मस्जिदों में अदा की बकरीद की नमाज : रामनगर। शनिवार की सुबह ईदगाहों व मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। जिसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर बकरीद की शुभकामना दी। बकरीद को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। नये कपड़े पहन कर लोग बकरीद की नमाज को लेकर ईदगाहों व मस्जिदों में पहुंचे। नमाज के बाद कुर्बानी दी गयी। नगर के भगत सिंह चौक, बेला गोला, नरायणापुर, मिल बहुअरी , देवराज के सबेया, जोगिया, पकड़ी, मंगूराहा आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। बकरीद के मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। एएसपी दिव्यांजली कुमारी, अंचल पुलिस निरीक्षक अभय कुमार, अपर थानाध्यक्ष सतीश कुमार, सीओ वेद प्रकाश, आरओ कुंदन कुमार समेत अन्य अधिकारी विधि व्यवस्था की कमान थामें रहे। वही नगर के मुख्य चौंक चौराहों समेत अन्य स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।