Tragic Incident Mother Poisoned Her Four Children at Rafi Gang Railway Station रफीगंज में जहर खाने से मां और तीन बच्चों की मौत, प्रादेशिक, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsTragic Incident Mother Poisoned Her Four Children at Rafi Gang Railway Station

रफीगंज में जहर खाने से मां और तीन बच्चों की मौत, प्रादेशिक

एक बच्चे का चल रहा है इलाज, मचा हड़कंप प शवों का कराया गया पोस्टमार्टम, रफीगंज स्टेशन पर जाकर महिला ने खाया जहर पति के साथ मंगलवार को झगड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादWed, 14 May 2025 11:32 PM
share Share
Follow Us on
रफीगंज में जहर खाने से मां और तीन बच्चों की मौत, प्रादेशिक

रफीगंज रेलवे स्टेशन के डाउन प्लेटफॉर्म पर बुधवार को महिला ने अपने चार बच्चों को जहर खिला कर खुद भी उसका सेवन कर लिया। इस घटना में मां के अलावा तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी रवि बिंद की पत्नी सोनिया देवी पति से झगड़ा करने के बाद बुधवार को रफीगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची और अपने बच्चों को जहर खिला कर खुद भी उसका सेवन कर लिया। सभी को छटपटाता देख आरपीएफ जवानों और स्थानीय लोगों ने उन्हें रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

इलाज के दौरान 5 वर्षीय सूर्यमणि कुमारी, 3 वर्षीय राधा कुमारी और एक साल की शिवानी की मौत हो गई। सोनिया देवी और उसके 6 वर्षीय बेटे रितेश कुमार का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में महिला ने भी दम तोड़ दिया। इधर रितेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर राम सुमेर और एसआई इंदल कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला और चार बच्चों का इलाज किया गया है। सभी ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। दो लोगों को गंभीर हालत में औरंगाबाद रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात सोनिया देवी और उसके पति रवि बिंद के बीच झगड़ा हुआ था। बुधवार की सुबह रवि काम पर चला गया। इसके बाद महिला अपने घर से बच्चों के साथ निकली और रफीगंज स्टेशन आ गई। यहां उसने एक बोतल में जहर का घोल तैयार किया और बारी-बारी से बच्चों को पानी के नाम पर उसे दे दिया। इसके बाद महिला ने भी उसे पी लिया। सभी को छटपटाता देख आरपीएफ और ग्रामीण दौड़े। स्ट्रेचर मंगवा कर सभी लोगों को इलाज के लिए टेंपो से अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में मृतक बच्चों के चाचा राम सूरज बिंद और मौसी बेबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि मृतका का मायका नालंदा जिला अंतर्गत है। इस संबंध में रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि चार शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला और उसके तीन बच्चों की मौत जहर खाने की वजह से हुई है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।