Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Sales Breakup January 2025 Innova Hycross Dominate All

11 महीने की वेटिंग का नहीं पड़ रहा फर्क, फिर नंबर-1 बनी टोयोटा की ये कार; ये ग्लैंजा, फॉर्च्यूनर, टैसर नहीं

  • टोयोटा की जनवरी 2025 सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में 9 मॉडल बेच रही है। इसमें ज्यादातर SUV और MPV हैं। टोयोटा की MPV का भारतीय बाजार में अलग ही दबदबा है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 Feb 2025 12:02 PM
share Share
Follow Us on
11 महीने की वेटिंग का नहीं पड़ रहा फर्क, फिर नंबर-1 बनी टोयोटा की ये कार; ये ग्लैंजा, फॉर्च्यूनर, टैसर नहीं

टोयोटा की जनवरी 2025 सेल्स ब्रेकअप का डेटा सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में 9 मॉडल बेच रही है। इसमें ज्यादातर SUV और MPV हैं। टोयोटा की MPV का भारतीय बाजार में अलग ही दबदबा है। महंगी और लग्जरी होने के बाद भी इनकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि वेटिंग पीरियड 11 महीने से भी ज्यादा ऊपर चला जाता है। पिछले महीने कंपनी के लिए जिस मॉडल की सेल्स सबसे ज्यादा रही उसमें इनोवा हाइक्रॉस सबसे ऊपर रही। ये कार कंपनी के दूसरे मॉडल जैसे हिलक्स, कैमरी और वेलफायर से डिमांड में ऊपर रही। बता दें कि इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड की लॉन्चिंग के बाद से कंपनी को 2 बार बुकिंग भी बंद करना पड़ चुकी है। इस पर करीब 11 महीने का वेटिंग पीरियड भी है।

टोयोटा कार सेल्स जनवरी 2025
मॉडलजनवरी 2025दिसंबर 2024नवंबर 2024
इनोवा हाइक्रॉस9,7809,7007,867
अर्बन क्रूजर4,9414,7704,857
ग्लैंजा3,4553,4873,806
टैसर2,4702,6283,620
फॉर्च्यूनर3,1492,2062,865
रुमियन1,9441,7751,803
हिलक्स239170149
कैमरी19788130
वेलफायर36386
टोटल26,17824,88725,183

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Innova Hycross

Toyota Innova Hycross

₹ 19.94 - 31.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Invicto

Maruti Suzuki Invicto

₹ 25.21 - 28.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector Plus

MG Hector Plus

₹ 17.5 - 23.41 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 14 - 23.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 30.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG ZS EV

MG ZS EV

₹ 18.98 - 25.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

बात करें इनोवा हाइक्रॉस सेल्स की तो जनवरी 2025 में इनोवा हाइक्रॉस की 9,780 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 9,700 यूनिट और नवंबर 2024 में 7,867 यूनिट का था। जनवरी 2025 में अर्बन क्रूजर की 4,941 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 4,770 यूनिट और नवंबर 2024 में 4,857 यूनिट का था। जनवरी 2025 में ग्लैंजा की 3,455 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 3,487 यूनिट और नवंबर 2024 में 3,806 यूनिट का था।

ये भी पढ़ें:लोग इस SUV से नहीं कर रहे कंप्रोमाइज, फिर पड़ी अपनी कंपनी के सभी मॉडल पर भारी

जनवरी 2025 में टैसर की 2,470 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 2,628 यूनिट और नवंबर 2024 में 3,620 यूनिट का था। जनवरी 2025 में फॉर्च्यूनर की 3,149 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 2,206 यूनिट और नवंबर 2024 में 2,865 यूनिट का था। जनवरी 2025 में रुमियन की 1,944 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 1,775 यूनिट और नवंबर 2024 में 1,803 यूनिट का था। जनवरी 2025 में हिलक्स की 239 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 170 यूनिट और नवंबर 2024 में 149 यूनिट का था।

ये भी पढ़ें:पहले ही महीने चल गया स्कोडा काइलक SUV का जादू, कीमत बस 7.89 लाख रुपए

जनवरी 2025 में कैमरी की 197 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 88 यूनिट और नवंबर 2024 में 130 यूनिट का था। जनवरी 2025 में वेलफायर की 3 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 63 यूनिट और नवंबर 2024 में 86 यूनिट का था। इस तरह कंपनी ने जनवरी 2025 में कुल की 26,178 यूनिट बेचीं। जबकि, दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 24,887 यूनिट और नवंबर 2024 में 25,183 यूनिट का था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें