Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai Sales Breakup January 2025 Creta Dominate Venue, Exter, Verna

लोग इस SUV को खरीदने से नहीं कर रहे कंप्रोमाइज, फिर पड़ी अपनी कंपनी के सभी 9 मॉडल पर भारी

  • हुंडई की जनवरी 2025 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 10 मॉडल बेच रही है। इसमें आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक और क्रेटा इलेक्ट्रिक भी शामिल है।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानSat, 8 Feb 2025 11:03 AM
share Share
Follow Us on
लोग इस SUV को खरीदने से नहीं कर रहे कंप्रोमाइज, फिर पड़ी अपनी कंपनी के सभी 9 मॉडल पर भारी

हुंडई की जनवरी 2025 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 10 मॉडल बेच रही है। इसमें आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक और क्रेटा इलेक्ट्रिक भी शामिल है। कंपनी के लिए पिछले महीने हर बार की तरह क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। ये SUV सेगमेंट में भी लगातार नंबर-1 पोजीशन पर बनी हुई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपए है। क्रेटा इलेक्ट्रिक के आने से इसकी डिमांड में दमदार इजाफा भी हुआ है। चलिए सबसे पहले आपको इसकी सेल्स के आंकड़े दिखाते हैं।

हुंडई कार इंडिया सेल्स जनवरी 2025
मॉडलजनवरी 2025दिसंबर 2024नवंबर 2024
क्रेटा18,52212,60815,452
वेन्यू11,10610,2659,754
एक्सटर6,0685,2705,747
ग्रैंड i10 निओस5,3114,4895,667
ऑरा5,3883,8524,248
i204,7413,4533,925
अल्काजार1,3101,3422,134
वरना1,4778721,213
टक्सन643384
आयोनिक 5162422
टोटल54,00342,20848,246

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 6.2 - 10.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Verna

Hyundai Verna

₹ 11.07 - 17.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Venue

Hyundai Venue

₹ 7.94 - 13.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta EV

Hyundai Creta EV

₹ 17.99 - 23.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 11.11 - 20.42 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

हुंडई इंडिया की सेल्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो क्रेटा की जनवरी 2025 में 18,522 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 12,608 यूनिट और नवंबर 2024 में 15,452 यूनिट का था। वेन्यू की जनवरी 2025 में 11,106 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 10,265 यूनिट और नवंबर 2024 में 9,754 यूनिट का था। एक्सटर की जनवरी 2025 में 6,068 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 5,270 यूनिट और नवंबर 2024 में 5,747 यूनिट का था।

ये भी पढ़ें:बुरी तरह फ्लॉप हो गई ये SUV, जनवरी में इसे एक भी ग्राहक नहीं मिला

ग्रैंड i10 निओस की जनवरी 2025 में 5,311 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 4,489 यूनिट और नवंबर 2024 में 5,667 यूनिट का था। ऑरा की जनवरी 2025 में 5,388 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 3,852 यूनिट और नवंबर 2024 में 4,248 यूनिट का था। i20 की जनवरी 2025 में 4,741 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 3,453 यूनिट और नवंबर 2024 में 3,925 यूनिट का था। अल्काजार की जनवरी 2025 में 1,310 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 1,342 यूनिट और नवंबर 2024 में 2,134 यूनिट का था।

ये भी पढ़ें:नेक्सन, सफारी, हैरियर या कर्व नहीं, बल्कि टाटा के लिए ब्रांड बन गई ये SUV

वरना की जनवरी 2025 में 1,477 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 872 यूनिट और नवंबर 2024 में 1,213 यूनिट का था। टक्सन की जनवरी 2025 में 64 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 33 यूनिट और नवंबर 2024 में 84 यूनिट का था। आयोनिक 5 की जनवरी 2025 में 16 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 24 यूनिट और नवंबर 2024 में 22 यूनिट का था। इस तरह कंपनी ने जनवरी 2025 में कुल 54,003 यूनिट बेचीं। जबकि दिसंबर 2024 में ये आंकड़ा 42,208 यूनिट और नवंबर 2024 में 48,246 यूनिट का था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें