Toyota Hyryder mileage details for 1425 km of Mumbai to Goa trip मुंबई-गोवा-मुंबई ट्रिप पर 1425Km दौड़ी टोयोटा हाइराइडर, माइलेज की डिटेल ने ओनर को कर दिया खुश, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Hyryder mileage details for 1425 km of Mumbai to Goa trip

मुंबई-गोवा-मुंबई ट्रिप पर 1425Km दौड़ी टोयोटा हाइराइडर, माइलेज की डिटेल ने ओनर को कर दिया खुश

ये टूर मुंबई से गोवा जाने और गोवा से मुंबई वापस आने का है। team-bhp की खबर के मुताबिक, ओनर ने इस सफर में कार में 4 एडल्ट के साथ 1 पालतू जानवर को बिठाया। साथ ही, कार का बूट स्पेस पूरा भरा हुआ था।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानWed, 30 April 2025 11:45 AM
share Share
Follow Us on
मुंबई-गोवा-मुंबई ट्रिप पर 1425Km दौड़ी टोयोटा हाइराइडर, माइलेज की डिटेल ने ओनर को कर दिया खुश

कार का सफर हमेशा ही राहत भरा रहता है। खासकर उसका इंटीरियर बेहतर है। यूजफुल फीचर्स लैस है। AC की कूलिंग अच्छी है। अगर वो SUV है, तो फिर सोने पे सुहागा हो जाता है। हालांकि, इन सब के साथ कार का माइलेज बेहतर होना भी बहुत जरूरी है। लंबे सफर में अक्सर माइलेज आपकी सेविंग का काम करता है। अब 2 साल से ज्यादा पुरानी टोयोटा हाइराइडर हाइब्रिड G के एक टूर की डिटेल सामने आई है। ये टूर मुंबई से गोवा जाने और गोवा से मुंबई वापस आने का है। team-bhp की खबर के मुताबिक, ओनर ने इस सफर में कार में 4 एडल्ट के साथ 1 पालतू जानवर को बिठाया। साथ ही, कार का बूट स्पेस पूरा भरा हुआ था। यानी फुल पैक होने के बाद इस कार ने कितने माइलेज दिया, चलिए जानते हैं।

ओनर के मुताबिक, मुंबई-गोवा वाया अनुस्कारा घाट पोस्ट सतारा अच्छा और खाली है, लेकिन रास्ते में बहुत सारे घाट हैं। इसलिए अगर कोई घाटों पर गाड़ी चलाना पसंद करता है तो यह रास्ता उसके लिए सबसे अच्छा है, लेकिन पालतू जानवरों के साथ इस रास्ते से बचना चाहिए। दरअसल, कुछ समय बाद उन्हें असहज महसूस होने लगता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder

₹ 11.14 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Grand Vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 11.42 - 20.68 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.71 - 14.87 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio Classic

Mahindra Scorpio Classic

₹ 13.62 - 17.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Marazzo

Mahindra Marazzo

₹ 14.59 - 17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:बस एक दिन का ऑफर! इस कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर ₹40000 का डिस्काउंट

कार ने अंदर लोड और बाहर 38 डिग्री के साथ ढलान पर अच्छा प्रदर्शन किया। सफर में कोई समस्या नहीं रही क्योंकि कार पर सनरूफ पर फिल्म लगी थी। गोवा के रास्ते में दो बार "की फॉब बैटरी कम" नोटिफिकेश मिला। गोवा में शारयू टोयोटा में 177 रुपए में की फॉब बैटरी बदली गई। मूल सेल मैक्सेल से है जो जापान में बनी है। यूवी कट ग्लास अंदर की गर्मी को कम करने में शायद ही मदद करते हैं।

मुंबई वापस आते समय अंबोली घाट रास्ते को चुना, क्योंकि इस मार्ग पर घाट क्षेत्र तुलनात्मक रूप से कम है और जीमैप्स ज्यादा इंटरनल छोटे गांव की सड़क से लेता है। इसलिए थोड़ा लंबा है और कोल्हापुर में पहले NH से जुड़ता है। NH पर अभी भी काम चल रहा है और ऐसा नहीं लगता कि यह अगले 5 सालों में पूरा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:खरीदने वाले हैं कर्व, ZS, क्रेटा या अट्टो EV, तो जान लीजिए रियल चार्जिंग टाइम

मुंबई से गोवा और गोवा से मुंबई की पूरी यात्रा के दौरान ओनर ने अपनी हाइराइडर को 1425 KM का सफर तय किया है। इस दौरान उनकी कार ने 24.9kmpl का माइलेज दिया। जिसमें AC हमेशा चालू था। घाट वाला बहुत सा एरिया था। पूरी तरह से भरी हुई कार थी। वहीं, NH पर कार की स्पीड 90 से 100 Km/h की रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।