Top 10 Scooters FY25 Activa Dominate Jupiter, Access, Chetak अपना तख़्त-ओ-ताज छोड़ने को तैयार नहीं ये स्कूटर, 365 दिन में 25 लाख घरों तक पहुंचा; बताइए नाम, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 Scooters FY25 Activa Dominate Jupiter, Access, Chetak

अपना तख़्त-ओ-ताज छोड़ने को तैयार नहीं ये स्कूटर, 365 दिन में 25 लाख घरों तक पहुंचा; बताइए नाम

बात की जाए टॉप-10 स्कूटर की सेल्स की तो होंडा एक्टिवा की FY25 में 25,20,520 यूनिट बिकीं। FY24 इसकी 22,54,537 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 2,65,983 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 11.8% की ईयरली ग्रोथ मिली।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानWed, 30 April 2025 05:58 PM
share Share
Follow Us on
अपना तख़्त-ओ-ताज छोड़ने को तैयार नहीं ये स्कूटर, 365 दिन में 25 लाख घरों तक पहुंचा; बताइए नाम

देश की स्कूटर सेगमेंट तेजी से फल-फूल रहा है। फाइनेंशियल ईयर 2025 की सेल्स आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि टॉप-10 की लिस्ट में रहने वाले सभी मॉडल्स को ईयरली ग्रोथ मिली है। इस लिस्ट को टॉप करने का काम होंडा एक्टिवा ने किया। इस स्कूटर को FY25 के 12 महीने (365 दिन) के दौरान 25 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीद डाला। इस लिस्ट में बजाज चेतक एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। चेतक ने FY25 में ओला इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ नंबर-1 का तख्त हासिल कर लिया। वैसे, एक्टिवा की सेल्स के सामने कोई दूसरा मॉडल टिक नहीं पाया। दूसरे नंबर पर रहने वाला टीवीएस जुपिटर की सेल्स इससे आधी भी नहीं है।

टॉप-10 स्कूटर सेल्स फाइनेंशियल ईयर 2025
रैंकमॉडलFY2025FY2024अंतरग्रोथ %शेयर %
1होंडा एक्टिवा25,20,52022,54,5372,65,98311.841.33
2TVS जुपिटर11,07,2858,44,8632,62,42231.0618.16
3सुजुकी एक्सेस7,27,4586,34,56392,89514.6411.93
4TVS एनटॉर्क3,34,4143,31,8652,5490.775.48
5होंडा डियो3,21,2202,76,13045,09016.335.27
6TVS आईक्यूब2,72,6051,89,89682,70943.554.47
7बजाज चेतक2,60,0331,15,6271,44,406124.894.26
8सुजुकी बर्गमैन2,29,0191,80,19448,82527.13.76
9यामाहा RayZR1,79,1391,47,09232,04721.792.94
10हीरो प्लेजर1,46,6331,41,6045,0293.552.4
टोटल60,98,32651,16,3719,81,95519.19100

बात की जाए टॉप-10 स्कूटर की सेल्स की तो होंडा एक्टिवा की FY25 में 25,20,520 यूनिट बिकीं। FY24 इसकी 22,54,537 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 2,65,983 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 11.8% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, इसके पास 41.33% मार्केट शेयर रहा। TVS जुपिटर की FY25 में 11,07,285 यूनिट बिकीं। FY24 इसकी 8,44,863 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 2,62,422 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 31.06% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, इसके पास 18.16% मार्केट शेयर रहा।

ये भी पढ़ें:TVS ने RTS X मोटरसाइकिल के प्रोडक्शन मॉडल का डिजाइन पेटेंट कराया

सुजुकी एक्सेस की FY25 में 7,27,458 यूनिट बिकीं। FY24 इसकी 6,34,563 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 92,895 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 14.64% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, इसके पास 11.93% मार्केट शेयर रहा। TVS एनटॉर्क की FY25 में 3,34,414 यूनिट बिकीं। FY24 इसकी 3,31,865 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 2,549 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 0.77% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, इसके पास 5.48% मार्केट शेयर रहा।

होंडा डियो की FY25 में 3,21,220 यूनिट बिकीं। FY24 इसकी 2,76,130 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 45,090 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 16.33% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, इसके पास 5.27% मार्केट शेयर रहा। TVS आईक्यूब की FY25 में 2,72,605 यूनिट बिकीं। FY24 इसकी 1,89,896 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 82,709 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 43.55% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, इसके पास 4.47% मार्केट शेयर रहा।

ये भी पढ़ें:हुंडई-TVS ने हाथ मिलाकर बना दिया गजब का ई-रिक्शा, डिजाइन होश उड़ा देगा!

बजाज चेतक की FY25 में 2,60,033 यूनिट बिकीं। FY24 इसकी 1,15,627 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 1,44,406 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 124.89% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, इसके पास 4.26% मार्केट शेयर रहा। सुजुकी बर्गमैन की FY25 में 2,29,019 यूनिट बिकीं। FY24 इसकी 1,80,194 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 48,825 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 27.1% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, इसके पास 3.76% मार्केट शेयर रहा।

यामाहा RayZR की FY25 में 1,79,139 यूनिट बिकीं। FY24 इसकी 1,47,092 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 32,047 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 21.79% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, इसके पास 2.94% मार्केट शेयर रहा। हीरो प्लेजर की FY25 में 1,46,633 यूनिट बिकीं। FY24 इसकी 1,41,604 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 5,029 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 3.55% की ईयरली ग्रोथ मिली। वहीं, इसके पास 2.4% मार्केट शेयर रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।