कहीं हाथों-हाथ, तो कहीं 2 महीने का इंतजार; जानिए देश के 20 पॉपुलर शहरों में इस SUV का वेटिंग पीरियड
- कंपनी ने इस SUV के वेटिंग पीरियड को काफी कंट्रोल करके रखा है। देश के 20 पॉपुलर शहरों में इसका मैक्सिमम वेटिंग पीरियड 2 महीने का है। हालांकि, ज्यादातर शहरों में ये 1 महीने या उससे भी कम दिन का है।

किआ ने अपनी 2025 सेल्टोस को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस SUV को 24 ट्रिम में लॉन्च किया है। कंपनी ने नए मॉडल में कई चेंजेस भी किए हैं। सेल्टोस हमेशा से कंपनी के पोर्टफोलियो की पॉपुलर SUV रही है। कंपनी को उम्मीद है कि नया मॉडल आने से इसकी सेल्स में इजाफा होगा। वैसे, कंपनी ने इस SUV के वेटिंग पीरियड को काफी कंट्रोल करके रखा है। देश के 20 पॉपुलर शहरों में इसका मैक्सिमम वेटिंग पीरियड 2 महीने का है। हालांकि, ज्यादातर शहरों में ये 1 महीने या उससे भी कम दिन का है। जबकि कई शहरों में ये हाथों हाथ मिल जाएगी। ऐसे में आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब हम आपको इसके वेटिंग पीरियड के बारे में बता रहे हैं।
किआ सेस्टोस वेटिंग पीरियड फरवरी 2025 | |||
शहर | वेटिंग पीरियड | शहर | वेटिंग पीरियड |
नई दिल्ली | 1-1.5 महीने | कोलकाता | नो वेटिंग |
बेंगलुरु | 1 सप्ताह | ठाणे | नो वेटिंग |
मुंबई | नो वेटिंग | सूरत | 1 महीना |
हैदराबाद | नो वेटिंग | गाजियाबाद | 1 महीना |
पुणे | नो वेटिंग | चंडीगढ़ | 2 महीने |
चेन्नई | 1 महीना | कोयंबटूर | 1 महीना |
जयपुर | 1 महीना | पटना | 0.5 महीना |
अहमदाबाद | 1 महीना | फरीदाबाद | 1 महीना |
गुरुग्राम | नो वेटिंग | इंदौर | 0.5 महीना |
लखनऊ | 0.5 महीना | नोएडा | 1 महीना |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG ZS EV
₹ 18.98 - 25.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 17 - 26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 30.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
2025 सेल्टोस के फीचर्स की बात करें तो HTE(O) वैरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक 8-इंच टचस्क्रीन शामिल है, जो आपके डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है।इसमें 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ इमर्सिव साउंड क्वालिटी मिलती है। ऑडियो कंट्रोल के साथ स्टीयरिंग व्हील पर म्यूजिक और कॉल कंट्रोल मिलता है। इस वैरिएंट में बेहतर विजिबिलिटी के लिए रियर व्यू मिरर (RVM) और एक स्पेसिफिक कनेक्टेड टेल लैंप भी है, जो HTK के स्टाइलिश डिजाइन के समान है। रियर कॉम्बी LED के साथ कम्बाइंड DRL/PSTN लैंप LED सड़क पर एक अट्रैक्टिव उपस्थिति सुनिश्चित करता है। इसमें इल्यूमिनेटेड पावर विंडो भी मिलती हैं।
2025 किआ सेल्टोस की एक्स-शोरूम कीमतें | |||
इंजन | ट्रांसमिशन | वैरिएंट | कीमतें |
Smartstream G1.5 | 6 MT | HTE (O) | 11,12,900 |
HTK | 12,57,900 | ||
HTK (O) | 12,99,900 | ||
HTK+ (O) | 14,39,900 | ||
HTX | 15,75,900 | ||
HTX (O) | 16,70,900 | ||
IVT | HTK+ (O) | 15,75,900 | |
HTX | 17,20,900 | ||
HTX (O) | 18,06,900 | ||
Smartstream G1.5T-GDI | 6 iMT | HTK+ | 15,77,900 |
7DCT | GTX+ | 19,99,900 | |
GTX+ DT | 20,19,900 | ||
X-Line | 20,50,900 | ||
D1.5 CRDi VGT | 6 MT | HTE (O) | 12,70,900 |
HTK | 14,05,900 | ||
HTK (O) | 14,55,900 | ||
HTK+ (O) | 15,95,900 | ||
HTX | 17,32,900 | ||
HTX (O) | 18,35,900 | ||
6 AT | HTK+ (O) | 17,21,900 | |
HTX | 18,64,900 | ||
GTX+ | 19,99,900 | ||
GTX+ DT | 20,19,900 | ||
X-Line | 20,50,900 |
अब बात करें HTK+ (O) वैरिएंट तो इसमें बोल्ड 17-इंच एलॉय व्हील्स और एडवांस्ड EPB IVT के साथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बढ़ाता है, जो केवल प्रीमियम Zbara कवर AT के साथ उपलब्ध है। टर्न सिग्नल LED सीक्वेंस लाइट और पावरफुल LED फॉग लैंप के साथ अट्रैक्टिव MFR LED हेडलैम्प विजिबिलिटी और स्टाइल दोनों सुनिश्चित करते हैं। ऑटो फोल्ड ORVMs और एक व्यावहारिक पार्सल ट्रे के साथ जोड़ा गया ग्लॉसी ब्लैक रेडिएटर ग्रिल का टच जोड़ता है। इसमें क्रोम बेल्ट लाइन, एक आर्टिफिशियल लेदर नॉब, एक मूड लैंप और सेफ्टी के लिए मोशन सेंसर वाली स्मार्ट की भी शामिल हैा
HTK (O) वैरिएंट में एक शानदार पैनोरमिक सनरूफ, स्लीक 16-इंच एलॉय व्हील्स, स्टाइलिश रूफ रेल और वॉशर और डिफॉगर के साथ एक फंक्शनल रियर वाइपर है। इसमें स्मूथ क्रूज कंट्रोल, एलिगेंट इल्यूमिनेटेड पावर विंडो (ऑल डोर), साउंड कॉम्बिनेशन के साथ एक वाइब्रेंट मूड लैंप भी दी है। मोशन सेंसर वाली स्मार्ट की एडवांस्ड फीचर्स की एक परत जोड़ती है, जो इसे स्टाइल और फंक्शनैलिटी का मिक्सचर बनाती है। भारत में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा जैसे मॉडल से होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।