BE 6 और XEV 9e हुईं सुपरहिट, अब महिंद्रा ला रही XEV 7e इलेक्ट्रिक कार; 2 बैटरी पैक और 500Km रेंज
- देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में महिंद्रा अब तेजी से आगे बढ़ रही है। खासकर उसके पोर्टफोलियो में BE 6 और XEV 9e आने के बाद अचानक से उसकी सेल्स और मार्केट शेयर में इजाफा हुआ है।

देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में महिंद्रा अब तेजी से आगे बढ़ रही है। खासकर उसके पोर्टफोलियो में BE 6 और XEV 9e आने के बाद अचानक से उसकी सेल्स और मार्केट शेयर में इजाफा हुआ है। कंपनी आने वाले कुछ महीने और साल में कुछ नई इलेक्ट्रिक SUV अपने पोर्टफोलियो में जोड़ने वाली है। इसमें एक मॉडल XEV 7e भी है। इससे जुड़ी नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी XUV 3XO पर बेस्ड इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV की भी परीक्षण कर रही है। माना जा रहा है कि इसे भी 2 बैटरी ऑप्शन में पेश किया जाएगा। जिसकी मैक्सिमम रेंज 500Km से ज्यादा होगी।
हाल ही में लीक हुई जानकारियों ने XEV 7e के आने वाले डेब्यू के बारे में अटकलों को हवा दी है। हालांकि, महिंद्रा वर्तमान में BE 6 और XEV 9e की मजबूत डिमांड को पूरा करने पर फोकस कर रही है। इसलिए अब उम्मीद है कि इस इलेक्ट्रिक SUV को 2025 के मिड या इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि BE 6 और XEV 9e को एक दिन में 30,000 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 30.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG ZS EV
₹ 18.98 - 25.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki e Vitara
₹ 17 - 26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 26.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
महिंद्रा XEV 7e का डिजाइन काफी हद तक XUV.e8 कॉन्सेप्ट से प्रेरित है, लेकिन हाल ही में लॉन्च की गई XEV 9e से इसकी रूफलाइन अलग है। XEV 9e के स्पोर्टियर स्टांस से अलग, XEV 7e में ज्यादा पारंपरिक सिल्हूट है, जो XUV700 के ICE वर्जन से काफी मिलता-जुलता है। यह डिजाइन ऑप्शन थ्री-रो वाली विशाल सीटिंग लेआउट की परमिशन देता है, जो इसे ज्यादा व्यावहारिक बनाता है।
इंटीरियर की बात करें तो महिंद्रा XEV 7e में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप होने की उम्मीद है। जिसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। केबिन में लेवल 2 ADAS+, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक पैनोरमिक सनरूफ, एक पावर्ड टेलगेट, वेंटिलेटेड सीटें और कई अन्य प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे।
महिंद्रा XEV 7e अपने स्टाइलिश व्हील और नए डिजाइन वाले बम्पर के साथ खुद को अलग करती है। जबकि इसका पिछला डिजाइन ICE-पावर्ड XUV700 से काफी प्रेरित है। प्रदर्शन के लिहाज से इसमें XEV 9e और BE 6 के समान 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक ऑप्शन मिलने की संभावना है। हाई डेनिसिटी वाले LFP बैटरी सेल के साथ, इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर 500Km से अधिक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।