Hyundai overtakes Tata in May 2025 sales, takes third spot, check all details कार बिक्री में इस कंपनी ने मारी बाजी, टाटा को भी पीछे छोड़ा; भारत में बन गई नंबर-3, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Hyundai overtakes Tata in May 2025 sales, takes third spot, check all details

कार बिक्री में इस कंपनी ने मारी बाजी, टाटा को भी पीछे छोड़ा; भारत में बन गई नंबर-3

मई 2025 में हुंडई ने बिक्री के मामले में टाटा को पछाड़ दिया है। पिछले महीने हुंडई बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sat, 7 June 2025 10:59 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कार बिक्री में इस कंपनी ने मारी बाजी, टाटा को भी पीछे छोड़ा; भारत में बन गई नंबर-3

भारत की पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में मई 2025 का महीना काफी दिलचस्प रहा। हुंडई मोटर इंडिया ने टाटा मोटर्स को बहुत ही मामूली अंतर से पछाड़ते हुए एक बार फिर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। हुंडई की घरेलू बिक्री टाटा से सिर्फ 2,304 यूनिट ज्यादा रही, लेकिन इस छोटे से अंतर ने रैंकिंग में बड़ा बदलाव कर दिया। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
फुल चार्ज पर 500 km से ज्यादा दौड़ने वाली कार लेकर जल्द आ रही मारुति

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Yamaha MT-15 V2

Yamaha MT-15 V2

₹ 1.7 - 1.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 26.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 11.5 - 17.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.5 - 1.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

₹ 13.99 - 24.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति सुजुकी: बादशाहत बरकरार, लेकिन गिरावट के साथ

मई 2025 में मारुति की घरेलू पैसेंजर कार बिक्री 1,35,962 यूनिट रही, जो पिछले साल मई के मुकाबले 5.6% कम है। छोटे कारों की डिमांड में कमी ने कंपनी की बिक्री को प्रभावित किया। हालांकि, MPV और SUV सेगमेंट में कंपनी ने 1.3% की हल्की बढ़त जरूर दर्ज की।

महिंद्रा: दमदार SUV पोर्टफोलियो से दूसरी पोजीशन पक्की

महिंद्रा ने 52,431 यूनिट्स की घरेलू बिक्री के साथ शानदार 21.3% सालाना वृद्धि दर्ज की। ये आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि महिंद्रा अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल निर्माता बन चुकी है। खास बात ये कि कंपनी की पकड़ SUV सेगमेंट में लगातार मजबूत हो रही है।

हुंडई: मामूली गिरावट के बावजूद तीसरे नंबर पर वापसी

मई में हुंडई ने 43,861 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि साल-दर-साल 10.8% कम है। अप्रैल के मुकाबले भी हल्की गिरावट देखी गई। बावजूद इसके टाटा से थोड़ा आगे निकलकर हुंडई ने तीसरा स्थान फिर से हासिल कर लिया। कंपनी की एक्सपोर्ट संख्या 14,840 यूनिट्स रही, जिससे कुल डिस्पैच के मामले में वह महिंद्रा से आगे रही।

टाटा मोटर्स: EV में सुधार, लेकिन कुल बिक्री में गिरावट

टाटा की घरेलू बिक्री मई 2025 में 41,557 यूनिट्स रही, जो कि पिछले साल की तुलना में 11% कम है। महीने दर महीने 8.1% की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, EV सेगमेंट में टाटा ने 2% की बढ़त दर्ज की और कुल 5,685 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई।

अन्य ब्रांड्स का प्रदर्शन

टोयोटा: इस कंपनी की 22.2% की ग्रोथ के साथ 29,280 यूनिट्स की बिक्री हुई, जिसमें 10,168 यूनिट्स मारुति से रीबैज किए गए मॉडल्स शामिल हैं।

किआ: किआ का लगातार पांचवे महीने शानदार प्रदर्शन रहा। मई में 22,375 यूनिट्स (14.4% ग्रोथ) की बिक्री हुई।

स्कोडा: स्कोडा ने 133.7% की जबरदस्त छलांग लगाई। इसने 6,740 यूनिट्स की बिक्री हासिल की है।

MG मोटर: इस कंपनी की बिक्री में 40% की बढ़त देखी गई। इसके साथ 6,304 यूनिट्स की बिक्री हुई।

होंडा: होंडा की बिक्री में 18.1% की गिरावट देखी गई। होंडा की सिर्फ 3,950 यूनिट्स की बिक्री हुई।

फॉक्सवैगन: इस कंपनी की 13% की गिरावट के साथ 2,848 यूनिट्स की बिक्री हुई।

किसकी हालत खराब रही?

रेनो: 32.5% की गिरावट, 2,502 यूनिट्स।

निसान: 38.8% गिरावट, 1,354 यूनिट्स।

सिट्रोएन: 35.3% गिरावट, 333 यूनिट्स।

जीप: 19.8% गिरावट, केवल 276 यूनिट्स।

read moreये भी पढ़ें:
हुंडई और टाटा को पीछे छोड़ महिंद्रा बनी नंबर-2, लेकिन इस कंपनी को 133% की ग्रोथ

मई 2025 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की रफ्तार थोड़ी सुस्त रही, लेकिन प्रतिस्पर्धा जबरदस्त बनी रही। हुंडई की टाटा पर मामूली बढ़त ने दिखाया कि कैसे एक-एक यूनिट भी बाजार की रैंकिंग बदल सकती है। वहीं, महिंद्रा की लगातार बढ़ती डिमांड और टाटा की EV रणनीति आने वाले महीनों में और दिलचस्प मुकाबले का संकेत देती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।