jupiter devguru brihaspati ast effects on zodiac signs horoscope rashifal कल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, गुरु अस्त होकर देंगे शुभ फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़jupiter devguru brihaspati ast effects on zodiac signs horoscope rashifal

कल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, गुरु अस्त होकर देंगे शुभ फल

देवगुरु बृहस्पति 9 मई यानी कल चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है।

Sun, 8 June 2025 01:46 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, गुरु अस्त होकर देंगे शुभ फल

देवगुरु बृहस्पति 9 मई यानी कल चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में अस्त होने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय होना तय है। देवगुरु बृहस्पति को गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार देवगुरु मिथुन राशि में अस्त होकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा करेंगे। आइए जानते हैं गुरु के अस्त होने से किन राशियों को होगा लाभ-

मिथुन राशि- गुरु का अस्त होना मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान आपको धन बचत के नए अवसर मिलेंगे। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यों में होनी वाली बाधाएं दूर होंगी। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। इस अवधि में आपको व्यापार में वृद्धि के कई अवसर मिलेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके ज्ञान से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।

कन्या राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद शांत होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन का आवक बढ़ेगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। भूमि या वाहन का सुख प्राप्त होगा। समाज में सराहे जाएंगे। मंगल-गुरु के सकारात्मक प्रभाव से पारिवारिक दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। हर कार्य में भाग्य साथ देगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि : तुला राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। ससुराल पक्ष का सपोर्ट मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग बनंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। करियर में उन्नति के अनगिनत अवसर मिलेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

read moreये भी पढ़ें:
साप्ताहिक राशिफल : 2 से 8 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!