Sanjay Singh Accuses Prashant Kishor of Political Opportunism in Bihar पीके ने नीतीश कुमार से मांगा था उपमुख्यमंत्री का पद : संजय सिंह, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsSanjay Singh Accuses Prashant Kishor of Political Opportunism in Bihar

पीके ने नीतीश कुमार से मांगा था उपमुख्यमंत्री का पद : संजय सिंह

जदयू उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री का पद मांगा था। जब उन्हें पद नहीं मिला, तो उन्होंने पार्टी का विरोध करना शुरू कर दिया। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि किशोर...

Sun, 8 June 2025 06:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share
पीके ने नीतीश कुमार से मांगा था उपमुख्यमंत्री का पद : संजय सिंह

जदयू प्रदेश के उपाध्यक्ष व विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जदयू में रहते अपने लिए उपमुख्यमंत्री का पद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांगा था। पद नहीं मिला तो पार्टी का विरोध करने लगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर सम्मान दिया था। पर प्रशांत किशोर एहसानमंद होने के बजाय नीतीश कुमार पर ही आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं। संजय सिंह ने रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर राजनेता नहीं, बल्कि व्यापारी हैं। पैसा खपाने के लिए उन्होंने पार्टी बनाई है। पूरे बिहार में घूम-घूम कर परिवारवाद पर बोलते हैं और वंशवादी लोगों को पार्टी में शामिल करते हैं।

ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नयी पहचान दी। 2005 तक राज्य में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, विधि-व्यवस्था बुरे हाल में था। नीतीश कुमार ने सभी क्षेत्रों का विकास किया। आज, देशभर में बिहार सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य बना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक राजीव कुमार सिंह और पूर्व विधायक अरुण मांझी भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।