Shani gochar in meen now in 2027 in mesh Rashi know sadesati zodiac शनि कब करेंगे मेष राशि में गोचर, कब बदलेगी शनि की साढ़ेसाती की स्थिति? राशियों पर क्या प्रभाव?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani gochar in meen now in 2027 in mesh Rashi know sadesati zodiac

शनि कब करेंगे मेष राशि में गोचर, कब बदलेगी शनि की साढ़ेसाती की स्थिति? राशियों पर क्या प्रभाव?

शनि अब 2027 में मेष राशि में जाएंगे। 2027 में शनि दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन से किन राशियों पर शनि का प्रभाव होगा।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 30 April 2025 03:23 PM
share Share
Follow Us on
शनि कब करेंगे मेष राशि में गोचर, कब बदलेगी शनि की साढ़ेसाती की स्थिति? राशियों पर क्या प्रभाव?

अभी शनि मीन राशि में हैं। शनि इस राशि में ढाई साल रहेंगे। इसके बाद शनि अगली राशि यानी मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि अब 2027 में मेष राशि में जाएंगे। 2027 में शनि दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन से शनि की साढ़ेसाती की राशि की स्थित बदल जाएगी। अभी की बात करे तो अभी, मीन, कुंभ और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। लेकिन 2027 में कुंभ राशि की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी और शनि की साढ़ेसाती के दौरान शनि का प्रभाव मेष राशि और मीन राशि पर होगा। शनि की साढ़ेसाती इस साल वृष राशि पर भी शुरू हो जाएगी।

किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती
मेष राशि की साढ़ेसाती के ढ़ाई साल पूरे हो गए होंगे और मेष राशि पर यह साढ़े साती का दूसरा चरण है, जो महत्वपूर्ण चुनौतियां लेकर आएगा है। वृषभ राशि के लिए यह पहला चरण होगा, जो 3 जून, 2027 से शुरू होगा और आगे के साढ़ेसात साल तक यानी 13 जुलाई, 2034 तक चलेगा। 2027 में साढ़ेसाती की बस यही स्थिति बदलेगी। कुल मिलाकर तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी, जिनमें मीन, मेष और वृष राशि शामिल हैं।

शनि का मेष गोचर 2027 किन राशियों को करेगा प्रभावित

2027 तक कुंभ राशि वालों के लिए अच्छी खबर होगी, क्योंकि 2027 में इस राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो चुकी होगी। कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 3 जून 2027 पर समाप्त होगी। इस दौरान जो कुछ आपने दुखों का सामना किया और सीखा अब वो आपके काम आएगा और आप लाइफ में पहले से बहतर हो जाएगें।

इसके बाद मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण2027 से शुरू होगा, ऐसे में इस राशि के लोगों को शनि फिलहाल पहले चरण में लेकर जाएंगे, जहां आपके ऊपर थोड़ा कम प्रभाव होगा।

इसके बाद शनि की साढ़ेसाती का असर मीन पर तीसरा चरण शुरू हो जाएगा। इस राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।