Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry What is the meaning of mole on fingers hath ki ungli par til hone ka matlab

Palmistry: हाथ की उंगलियों पर तिल होने का क्या होता है मतलब? जानें

  • Hath ki ungli par til ka matlab: कई लोगों की हाथ की उंगलियों पर तिल होते हैं। जानें हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ की उंगलियों पर तिल होने का क्या मतलब होता है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 Feb 2025 08:00 PM
share Share
Follow Us on
Palmistry: हाथ की उंगलियों पर तिल होने का क्या होता है मतलब? जानें

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं, चिन्ह और तिल के माध्यम से व्यक्ति के भूत, भविष्य व वर्तमान का अध्ययन किया जाता है। जिस तरह से हथेली की भाग्य रेखा, आयु रेखा व मस्तिष्क रेखा आदि से जीवन के कई पहलुओं का पता चलता है, ठीक उसी तरह से हाथ की उंगलियों पर तिल भी कई बातों का संकेत देते हैं। जानें हथेली पर तिल क्या देते हैं संकेत-

1. हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की उंगलियों पर तिल को शुभ माना गया है। कहा जाता है कि जिनकी उंगलियों पर तिल का निशान होता है वे धन-धान्य से परिपूर्ण होते हैं। अगर बीच वाली उंगली यानी मध्यमा उंगली पर तिल होता है, तो ऐसे जातक सुख-सुविधाओं से भरा जीवन बिताते हैं। लेकिन मध्यमा उंगली के शनि पर्वत के नीचे तिल अशुभ माना गया है। ऐसे लोगों को शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: हथेली पर इन रेखाओं के होने पर हाथ में नहीं टिकता है धन

2. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के हथेली पर अंगूठे के नीचे तिल होता है, तो ऐसे लोग जीवन में अपार सफलता प्राप्त करते हैं। लेकिन अंगूठे पर तिल होने से जातक को मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिलते हैं।

3. अनामिका उंगली पर तिल होना अत्यंत शुभ माना गया है। अनामिका उंगली पर तिल होने पर जातक को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना रहती है। ऐसे लोग धन संबंधी परेशानियों का कम ही सामना करते हैं।

4. जिन लोगों की छोटी उंगली पर तिल होता है, वे किस्मत के धनी माने जाते हैं। ऐसे लोग राजसी जीवन बिताते हैं। लेकिन इन्हें सेहत व लव लाइफ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान शुभ होता है या अशुभ? जानें इससे जुड़े संकेत

5. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, चंद्र पर्वत पर तिल शुभ नहीं माना गया है। कहा जाता है कि ऐसे लोग जीवन में मुश्किलों का सामना करते हैं। इन्हें मनचाही सफलता प्राप्त करने में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों का मन अस्थिर व अशांत रहता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें