Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry cross sign in saturn mount shani parvat par cross sign ka nishan meaning

Palmistry: शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान शुभ होता है या अशुभ? जानें इससे जुड़े संकेत

  • Cross sign in shani parvat: हथेली पर शनि पर्वत पर कई चिन्ह या निशान बनते हैं। हर चिन्ह का मतलब व फल अलग-अलग होता है। जानें शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान होने का क्या मतलब होता है-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 10 Feb 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
Palmistry: शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान शुभ होता है या अशुभ? जानें इससे जुड़े संकेत

Cross Sign in Shani Parvat: हाथ की रेखाओं से व्यक्ति के जीवन की तमाम घटनाओं का पता लगाया जा सकता है। व्यक्ति के हाथ में कई रेखाएं होती हैं। रेखाओं पर कई चिन्ह या निशान भी बनते हैं, जिनका जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हाथ की मध्यमा उंगली को शनि की उंगली कहा जाता है। इस उंगली के ठीक नीचे वाले क्षेत्र को शनि पर्वत या शनि क्षेत्र कहा जाता है। आज हम आपको शनि पर्वत या शनि क्षेत्र पर बनने वाले क्रॉस चिन्ह या निशान के बारे। जानें शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान शुभ फल प्रदान करता है या अशुभ।

1. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसे लोग बीमारी, दुर्भाग्य व दुर्घटना का शिकार बनते हैं। अगर किसी व्यक्ति के शनि पर्वत के मध्य भाग में क्रॉस का निशान होता है, तो व्यक्ति स्वभाव से बहुत चिड़चिड़ा होता है। ऐसे लोगों के पास आत्मविश्वास की कमी रहती है।

2. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति के शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान अगर भाग्य रेखा तक जाता है, तो ऐसे लोगों को रिस्क से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें:हस्त रेखा: हथेली में डमरू का निशान शुभ होता है या अशुभ? जानें इससे जुड़े परिणाम

3. अगर किसी के हाथ में शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान शुक्र पर्वत यानी अंगूठे के नीचे फैला हुआ भाग छोटा या दबा रहता है और संतान की रेखाएं जो छोटी उंगली के ऊपर हथेली के बाहर से अंदर की ओर आती है और अस्पष्ट रहती हैं तो ऐसे लोगों को संतान प्राप्ति में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

शनि पर्वत पर शुभ माना गया है यह निशान- अगर शनि पर्वत पर चतुष्कोण चिन्ह होता है, तो जातक को भाग्यशाली माना गया है। शनि पर्वत पर यह निशान शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ह निशान व्यक्ति को दुर्घटना से बचाता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें