Palmistry: हथेली में डमरू का निशान शुभ होता है या अशुभ? जानें इससे जुड़े परिणाम
- Infinity sign in palmistry: व्यक्ति की हथेली पर कई चिन्ह या निशान बनते हैं। ये निशान या चिन्ह व्यक्ति के जीवन खास प्रभाव डालते हैं। इनका जीवन में शुभ व अशुभ दोनों तरह का प्रभाव हो सकता है। जानें हाथ में डमरू का निशान होना शुभ होता है या अशुभ-

Palmistry Infinity Sign in Hand: हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव के त्रिशूल में हमेशा डमरू रहता है। कई लोगों की हथेली में भी डमरू का निशान पाया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में डमरू का चिन्ह होना बहुत ही शुभ माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के जानकारों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में डमरू का निशान बनता है, तो इस बात संकेत है कि उस व्यक्ति को जीवन में धन अभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे लोग अपना समय योग और ध्यान में ज्यादा बिताते हैं। जानें हथेली पर डमरू का चिन्ह होने का मतलब-
हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि जिन लोगों की हथेली में डमरू का निशान होता है, वे ज्यादा धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग परिवार और समाज में अलग पहचान बनाते हैं। इन जातकों का स्वभाव सरल होता है। ऐसे जातक करियर में नई ऊंचाइयां और उपलब्धियां प्राप्त करते हैं।
भगवान शिव की होती है कृपा- हस्त रेखा शास्त्र में डमरू के निशान को अत्यंत पवित्र माना गया है। जिन जातकों की हथेली में डमरू का निशान होता है वे लाइफ के हर पहलू में बैलेंस बनाना बखूबी जानते हैं। ऐसे लोगों पर भगवान शिव की असीम कृपा रहती है। ये शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होते हैं।
गुरु पर्वत पर डमरू का निशान: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर डमरू का निशान गुरु पर्वत पर है तो जातक उच्च पद पर आसीन होते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।