Palmistry: हथेली पर इन रेखाओं के होने पर हाथ में नहीं टिकता है धन
- Palmistry: हस्त रेखा शास्त्र में कुछ निशान या रेखाओं को अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि हाथ में इन रेखाओं या निशान होने पर जातक को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के जरिए हाथ की रेखाओं का अध्ययन किया जाता है। हथेली पर कई रेखाएं व निशान बनते हैं। हाथ पर बनने वाले कुछ शुभ निशान जातक की किस्मत पलट देते हैं, लेकिन इसके विपरीत कुछ रेखाएं या निशान दुर्भाग्य का कारण बनते हैं। हस्त रेखा शास्त्र में इन रेखाओं को अशुभ माना जाता है। इन रेखाओं के प्रभाव के कारण व्यक्ति धन संचय नहीं कर पाता है। कई बार आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। जानें हाथ की कौन-सी रेखाएं व निशान होते हैं अशुभ-
1. राहु की रेखा: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में राहु की रेखा होती है, उनका जीवन कष्टों से भरा होता है। इस रेखा को चिंता रेखा, तनाव रेखा या विघ्न रेखा के नाम से भी जानते हैं। कहा जाता है कि इस रेखा के कारण व्यक्ति को शारीरिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
2. कटी-फटी रेखाएं- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में कटी-फटी व आड़ी-तिरछी रेखाएं दूसरी रेखाओं को काटती हों, तो ऐसे लोगों का जीवन संकटों से घिरा रहता है। कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
3. सूर्य रेखा पर क्रॉस का निशान: हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य रेखा पर क्रॉस या द्वीप का का निशान अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति को आर्थिक व शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों को धन कमाने व बचत करने में काफी मुश्किलें आती हैं। व्यापार में गलतियों व लापरवाही के कारण नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसके साथ ही इन लोगों को आंखों से जुड़ी समस्या होती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।