Hindi Newsमौसम न्यूज़IMD Weather Rainfall Alert UP Delhi NCR Haryana Punjab Rajasthan MP Uttarakhand kab hogi baarish Mausam Ki Jankari

मौसम बदलेगा मिजाज, इन राज्यों में बरसेंगे बादल; दिल्ली-यूपी का क्या होगा हाल?

  • देश के कुछ राज्यों में मौसम विभाग की तरफ से बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पूरे उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 Feb 2025 07:47 AM
share Share
Follow Us on
मौसम बदलेगा मिजाज, इन राज्यों में बरसेंगे बादल; दिल्ली-यूपी का क्या होगा हाल?

फरवरी खत्म होने वाली है। देश के अलग अलग राज्यों से सर्दी विदा होने को है। मगर सुबह-शाम कहीं सर्दी और कहीं धुंध का असर देखा जा रहा है। लौट रही सर्दी के बीच मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। देश के कुछ राज्यों में मौसम विभाग की तरफ से बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक पूरे उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं देख के अलग-अलग राज्यों के मौसम का हाल...

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर-पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में 25 से 28 फरवरी के बीच भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को प्रभावित करेगा। इसके अलावा, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी 26 से 28 फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

उत्तर भारत में बारिश की आशंका

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 25 से 28 फरवरी के बीच भारी बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 फरवरी और उत्तराखंड में 27 और 28 फरवरी को भारी बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 26 फरवरी से 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में दिन का तापमान 1-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। वहीं उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भी कुछ इलाकों में हल्की ठंड महसूस की गई है। राजस्थान, झारखंड, कोंकण और तटीय आंध्र प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 25 फरवरी को सुबह हल्की धुंध रह सकती है, अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री रहेगा। वहीं 26 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 फरवरी को तेज बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम ठंडा रहेगा और अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री तक गिर सकता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें