Hindi Newsवायरल न्यूज़ was Kumar Vishwas comment on Manmohan singh netizen share old video

जब सरदार ही उठाना था...मनमोहन सिंह के लिए बोले थे कुमार विश्वास? वीडियो वायरल

  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया। इसके बाद देश और दुनिया के तमाम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच मशहूर कवि कुमार विश्वास की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तानFri, 27 Dec 2024 03:32 PM
share Share
Follow Us on
जब सरदार ही उठाना था...मनमोहन सिंह के लिए बोले थे कुमार विश्वास? वीडियो वायरल

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया। इसके बाद देश और दुनिया के तमाम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच मशहूर कवि कुमार विश्वास की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर करके लिख रहे हैं कि कुमार विश्वास ने तो बहुत पहले ही उनके लिए मौत मांगी थी। इसके अलावा एक्स पर यूजर्स द्वारा एक अन्य कार्यक्रम की क्लिप भी शेयर की जा रही है। इसमें मनमोहन सिंह का रूप बनाए एक कलाकार बैठा है। कुमार विश्वास इस कार्यक्रम को होस्ट कर रहे हैं और जो मनमोहन सिंह के तौर-तरीकों का मजाक बनाया जा रहा है।

एक्स पर जो वीडियो क्लिप वायरल हो रही है वह साल 2012 की है। यह किसी कवि सम्मेलन का वीडियो है, जिसमें कुमार विश्वास कविता पढ़ रहे हैं। वीडियो में कुमार विश्वास कह रहे हैं, ‘अभी जसपाल भट्टीजी को जब दिवंगत होना पड़ा एक दुर्घटना में तब मुझे भगवान की टाइमिंग पर बड़ी गुस्सा आई। जब सरदार ही उठाना था तो हंसाने वाला क्यों उठाया?’

कई एक्स हैंडल्स ने यह वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि कुमार विश्वास ने बहुत पहले ही मनमोहन सिंह के लिए मौत मांग ली थी? एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आज तो कुमार विश्वास धरती पर सबसे खुश इंसान होंगे। उसने आगे लिखा है कि तब उनके लिए मौत मांग रहे थे, आज उनके लिए श्रद्धांजलि लिख रहे हैं। यूजर का कहना है कि यह केवल नफरत है।

क्यों चर्चा में हैं कुमार विश्वास
गौरतलब है कि कुमार विश्वास इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा पर अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। एक कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास ने कहा था कि अपने बच्चों को रामायण-महाभारत जरूर पढ़ाएं। कहीं ऐसा न हो कि आपके घर का नाम रामायण हो और आपकी श्रीलक्ष्मी को कोई और उठा ले जाए। इसको लेकर कुमार विश्वास की काफी ज्यादा आलोचना हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें