New Executive Committee Formed for Tehri Registrar Kanungo Union कानूनगो संघ के अध्यक्ष सुनील और विजय बने सचिव, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsNew Executive Committee Formed for Tehri Registrar Kanungo Union

कानूनगो संघ के अध्यक्ष सुनील और विजय बने सचिव

बुधवार को टिहरी तहसील सभागार में रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में सुनील चमोली अध्यक्ष, मनोहर नेगी उपाध्यक्ष और विजय डबराल सचिव चुने गए। संघ ने शासन-प्रशासन से...

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीWed, 18 June 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
कानूनगो संघ के अध्यक्ष सुनील और विजय बने सचिव

रजिस्ट्रार कानूनगो संघ टिहरी की नवीन कार्यकारिणी का बुधवार को टिहरी तहसील सभागार में गठन किया गया। राजस्व निरीक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह नेगी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आयोजित चुनाव में निर्विरोध तरीके से कानूनगो संघ की कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें सुनील चमोली अध्यक्ष, मनोहर नेगी उपाध्यक्ष, विजय डबराल सचिव, विजेंद्र बिष्ट कोषाध्यक्ष, अरविंद बिजल्वाण सह सचिव, सूरदास गडोही संगठन मंत्री और सुरेश डोगरा को संरक्षक चुना गया। बैठक में कानूनगो संघ ने अपनी समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए शासन-प्रशासन से हल करने की मांग की। उन्होंने डीएम से मुलाकात कर समस्याएं बताई। जिस पर डीएम नितिका खंडेलवाल ने जिला स्तर की समस्याएं जल्द हल करने का आश्वासन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।