भाजपा नेत्री के खिलाफ साक्ष्यों की तलाश में वृंदावन और आगरा जाएगी हरिद्वार पुलिस
- अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कराने के आरोप में गिरफ्तार हुई है भाजपा की पूर्व पदाधिकारी भाजपा नेत्री के खिलाफ साक्ष्यों की तलाश में वृंदावन और आगरा जाए

अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कराने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा की पूर्व महिला नेत्री और उसके दोस्तों के खिलाफ सुबूत जुटाने के लिए पुलिस आगरा और वृंदावन जाएगी। अगले तीन दिन में टीम हरिद्वार से रवाना होगी। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने आरोप लगाया है कि आगरा और वृंदावन के होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। बताया था कि होटल में आरोपियों की आइडी भी जमा है। तीन दिन पहले रानीपुर पुलिस ने भाजपा की पूर्व महिला नेत्री और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि महिला नेता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करवाया। मेडिकल में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।