Sant Nirankari Mission Hosts Mass Yoga Event on International Yoga Day योग दिवस पर निरंकारी मिशन एक हजार स्थानों पर करेगा सामूहिक योग, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsSant Nirankari Mission Hosts Mass Yoga Event on International Yoga Day

योग दिवस पर निरंकारी मिशन एक हजार स्थानों पर करेगा सामूहिक योग

संत निरंकारी मिशन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में एक हजार से अधिक स्थानों पर सामूहिक योग का आयोजन करेगा। यह आयोजन योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खुले मैदानों एवं पार्कों में होगा। योग...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनWed, 18 June 2025 07:05 PM
share Share
Follow Us on
योग दिवस पर निरंकारी मिशन एक हजार स्थानों पर करेगा सामूहिक योग

संत निरंकारी मिशन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार 21 जून की प्रातः 6 बजे से देशभर में एक हजार से अधिक स्थानों पर एक साथ सामूहिक योग का भव्य आयोजन करेगा। मिशन की विभिन्न शाखाओं में यह आयोजन स्थानीय योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खुले मैदानों एवं पार्कों में किया जाएगा। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित ‘अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस का विषय-‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ के लिए योग है। जो सम्पूर्ण मानवता को यह संदेश देता है कि, व्यक्ति का वास्तविक स्वास्थ तभी पूर्ण माना जाता है। जब वह शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक रूप से संतुलित और जागरूक हो।

इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए संत निरंकारी मिशन इस आयोजन को कर रहा है। संत निरंकारी मण्डल सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि वर्ष 2015 से ही संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘योग दिवस का नियमित रूप से देशव्यापी आयोजन किया जा रहा है। यह पहल सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के प्रयासों से निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि योग भारत की प्राचीनतम विद्या है, जो न केवल शरीर को सबल बनाती है बल्कि मन को शांत और आत्मा को जागृत करने की क्षमता भी रखती है। इसके नियमित अभ्यास से तनाव, असंतुलन और रोगों से बचाव करते हुए व्यक्ति आत्मिक शांति और सामाजिक सौहार्द की दिशा में अग्रसर होता है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में ऐसे आयोजनों का मूल उद्देश्य यही है कि हम स्वयं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और एक सुखद, संतुलित एवं शांतिपूर्ण जीवन जीने की ओर बढ़ें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।