Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Lucknow two girl lesbian homosexual marriage Ran from home after four years to live together

घर से भागी दो सहेलियों ने किया समलैंगिक विवाह, 4 साल तक छिपाए रखी शादी, कहा- अब और नहीं

  • घर से भागी दो युवतियों ने समलैंगिक विवाह कर लिया। घटना लखनऊ के निगोहां इलाके की है। लड़कियों ने घरवालों को शपथपत्र भेजा और कहा कि इसमें दखल न दें। पुलिस के बुलाने पर युवतियां थाने पहुंची और बयान दर्ज करवाया।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, संवाददाता, निगोहांSat, 8 Feb 2025 08:52 AM
share Share
Follow Us on
घर से भागी दो सहेलियों ने किया समलैंगिक विवाह, 4 साल तक छिपाए रखी शादी, कहा- अब और नहीं

लखनऊ में निगोहां इलाके के एक गांव में किसान की 24 वर्षीय बेटी अपनी सहेली के साथ मंगलवार सुबह भाग निकली। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद कर दिया। घरवालों ने खोजबीन शुरू की तो कुछ पता नहीं चला। युवती ने दो दिन बाद अपने भाई के मोबाइल पर एक शपथपत्र भेजकर बताया कि दोनों ने समलैंगिक विवाह कर लिया है। जानकारी होने पर घरवालों ने गुरुवार को निगोहां थाने में तहरीर दी। घरवालों के प्रार्थनापत्र के आधार पर थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने युवती से संपर्क किया। दोनों को थाने आकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा। शुक्रवार को युवती अपनी सहेली के साथ थाने पहुंची।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने वह बालिग हैं अपनी मर्जी से दोनों ने विवाह किया है। साथ रहना चाहती हैं। घरवाले इसमें दखल न दें। पिता ने समझाने का प्रयास किया पर वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद घरवालों ने भी पुलिस के समक्ष दोनों लड़कियों से संबंध रखने से इंकार कर दिया। पिता ने कहा कि उन्हें दोनों कोई मतलब नहीं है। घरवालों ने दोनों ने रिश्ता खत्म कर दिया। युवतियां अब साथ रह रही हैं। दोनों ने कोर्ट में शादी करने के साक्ष्य भी परिवारीजन को भेज दिए। इसके बाद वह दोनों चली गई। दोनों साथ रह रही हैं।

ये भी पढ़ें:शादी में ऑर्केस्ट्रा डांसर से गंदी हरकत, फरमाइश के गाने पर नाचने को लेकर मारपीट

चार साल पहले किया था विवाह, भाई को भेजा था शपथपत्र

युवती के पिता ने बताया कि वह बेटी की खोजबीन कर रहे थे कुछ पता नहीं चला। इसके बाद दिल्ली में रह रहे अपने बेटे को जानकारी दी। बेटे ने अपने मोबाइल में चेक किया तो बेटी द्वारा भेजा गया शपथपत्र उसे मिला। इसके अलावा एक मैसेज भी मिला। मैसेज में लिखा था कि उसने अपनी सहले से वर्ष 2021 में विवाह किया था। चार साल से वह अलग-अलग रह रही थी। अब अलग नहीं रह सकती हैं। दोनों साथ रहेंगी। घरवाले इसमें कोई दखल न दें।

चुरुवा मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी बेटी

युवती के पिता के मुताबिक बेटी मंगलवार को चुरुवा मंदिर जाने की बात कहकर सुबह करीब 11 बजे निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। उसकी काफी खोजबीन की गई पर कुछ पता नहीं चला। मोबाइल पर संपर्क किया गया तो बंद मिला। कुछ पता न चलने पर दिल्ली में रह रहे बेटे को बताया। उसने मोबाइल चेक किया तो शपथपत्र मिला, तब घरवालों को जानकारी हुई। घबराकर फिर पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बेटी की बरामदगी की गुहार की थी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें