Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Agra woman gang raped while husband kept hostage man beaten threatened to murder

पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप, दूसरे दिन भी घर में घुस गए आरोपी, फिर किया ये

  • आगरा की एक महिला का आरोप है कि पति को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपित दूसरे दिन भी आए। उसके पति को पीटा। हत्या की धमकी दी।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, आगराThu, 6 Feb 2025 10:09 AM
share Share
Follow Us on
पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप, दूसरे दिन भी घर में घुस गए आरोपी, फिर किया ये

आगरा की एक महिला का आरोप है कि पति को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपित दूसरे दिन भी आए। उसके पति को पीटा। हत्या की धमकी दी। ट्रांसयमुना थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैंगरेप, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, घर में में घुसकर घुसकर मारपीट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में मोहल्ले में रहने वाले पिता-पुत्र सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। पिता-पुत्र की नामजदगी से पुलिस प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध मान रही है।

महिला ने पुलिस को बताया कि एक फरवरी की रात सलीम शाह, अरमान, आमीन और शानू उसके घर में आए। घर में आते ही सलीम शाह ने उसे से बुरी बुरी नीयत से पकड़ लिया। अन्य आरोपियों ने उसके पति को दबोच लिया। विरोध करने पर पहले मारपीट की। उसके बाद उसके साथ गलत काम किया। चीखने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उसके पति का मुंह दबा दिया था। घटना ने उन्हें हिला दिया। क्या करें समझ नहीं पा रहे थे। दो फरवरी को आरोपित फिर आए। उनके साथ मारपीट की। उसके पास मारपीट का वीडियो है। साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत कर रही है।

ये भी पढ़ें:महिला DPRO के बाद इस जिले में कर्मचारी घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, जेई फरार

कराई मेडिकल जांच

इंस्पेक्टर ट्रांसयमुना भानु प्रताप यादव ने बताया कि महिला चार फरवरी को पुलिस को पास आई। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा लिखा। उसका मेडिकल कराया। मुकदमे में सलीम शाह और उसके बेटे सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना के आरोपित दूसरे दिन धमकी देने आएं ऐसा होता नहीं है। पिता-पुत्र एक साथ ऐसी घटना करने नहीं जाते। यह सवाल मुकदमा लिखते समय भी उठे थे। साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें