अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
Sambhal News - पतरिया जुनावई लिंक मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय टीकम सिंह की मौत हो गई। उसके साथी मदन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।...

थाना क्षेत्र के पतरिया जुनावई लिंक मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करा दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के गांव सिकरौरा खादर निवासी टीकम सिंह (18वर्ष) पुत्र रामप्रकाश बुधवार को साथी मदन पुत्र किताब सिंह के साथ बाइक से क्षेत्र के गांव असदपुर किसी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह लहरा नगला श्याम गांव के निकट पहुंचे तो बाइक को सड़क किनारे खड़ा किसी का इंतजार कर रहे थे।
तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे टीकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी मदन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होने पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को सीएचसी जुनावई में भर्ती करा दिया। जहां घायल की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। हालाकि कुछ लोग ट्रैक्टर से टक्कर मारने की बात कह रहे हैं। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।