ईदगाह कमेटी ने ईदगाह पहुंच सफाई का लिया जायजा
Saharanpur News - देवबंद में ईद-उल-अजहा की नमाज शनिवार को प्रमुख मस्जिदों में अदा की जाएगी। ईदगाह कमेटी ने साफ-सफाई का जायजा लिया और नमाज के लिए निशान बनाए। डा. अनवर सईद ने लोगों से समय पर ईदगाह पहुंचने और गाइडलाइन का...

देवबंद ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह समेत नगर की प्रमुख मस्जिदों में शनिवार को अदा की जाएगी। शुक्रवार को ईदगाह समेत नगर की प्रमुख मस्जिदों में साफ-सफाई का अभियान चलाया। ईदगाह कमेटी ने ईदगाह पहुंचकर साफ-सफाई का जायजा लिया। ईदगाह कमेटी ने शनिवार को कमेटी अध्यक्ष डा. अनवर सईद और सचिव अनस सिद्दीकी के नेतृत्व में ईदगाह पहुंच वहां की जा रही साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ईदगाह में नमाज के लिए सफो के लिए निशान बनावाएं गए। डा. अनवर सईद ने बताया कि ईदगाह में सुबह 6.15 पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने लोगों से समय से ईदगाह पहुंचने और ईदगाह परिसर में ही नमाज अदा करने का आह्वान किया।
कहा कि शासन-प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ईदगाह परिसर के बाहर सड़कों पर नमाज अदा नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने का भी आह्वान किया। इस दौरान ईदगाह प्रबंधक सुहेल सिद्दीकी, मौलाना दिलशाद कासमी, फहीम सिद्दीकी, कलीम हाशमी और मोहम्मद आमिल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।