Deoria Municipality Launches Plog Run for Plastic Elimination on World Environment Day प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के तहत किया गया प्लॉग रन, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsDeoria Municipality Launches Plog Run for Plastic Elimination on World Environment Day

प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के तहत किया गया प्लॉग रन

Deoria News - देवरिया नगर पालिका परिषद ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के तहत प्लॉग रन का आयोजन किया। नपाध्यक्ष अलका सिंह ने प्लास्टिक कचरे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और कपड़े के थैले के...

Sat, 7 June 2025 09:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share
प्लास्टिक उन्मूलन अभियान के तहत किया गया प्लॉग रन

देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर के मालवीय रोड पर विशेष प्लास्टिक उन्मूलन अभियान तहत प्लॉग रन का आयोजन किया गया। जिसमें नपाध्यक्ष अलका सिंह व अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने कपड़े के थैले में प्लास्टिक एकत्र किया। वहीं शहर को प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया व शपथ दिलाई गई। नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि प्लास्टिक उन्मूलन अभियान एक जागरूकता और क्रियाशीलता पर केंद्रित अभियान है, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना व एकल-प्रयोग प्लास्टिक को समाप्त कर पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित बनाना है।

उन्होने कहा कि प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फेंकें, उसका सही तरीके से निपटान करें एवं आसपास के लोगों को भी प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताएं। उन्होने स्टील व मिट्टी के बर्तन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया तथा लोगों से कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करने ,बोतल और डिब्बे जैसे प्लास्टिक उत्पादों का पुन: उपयोग करने की अपील की एवं शपथ भी दिलाई। इस दौरान सफाई निरीक्षक श्रद्धानन्द, राज प्रताप सिंह, डीपीएम स्वच्छ भारत मिशन के यादवेश कुमार यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे। विधायक एसडीएम ने किया पौधरोपण डूडा कार्यालय के बगल में नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा बनवाए जा रहे पार्किंग स्थल पर गुरूवार को सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी व एसडीएम श्रुति शर्मा ने पौधरोपण किया। इस दौरान पालिका के कर्मचारी सहित अन्य लोग उपिस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।