38 के पार पहुंचा पारा, और बढ़ेगी अभी गर्मी
Meerut News - मेरठ में गर्मी ने एक बार फिर से बढ़ना शुरू कर दिया है। शनिवार को तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जो सामान्य से अधिक है। मौसम विभाग ने अगले 48-72 घंटों में तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस तक...

कुछ दिनों से जारी राहत के बीच शनिवार को एक बार फिर से गर्मी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। मेरठ में 18 दिन में दूसरी बार पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 38.5 एवं 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुए। दिन का तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक और रात का 1.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज से तापमान में और बढ़ोतरी होगी और यह 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अगले 48-72 घंटे में यह 42-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
वहीं, शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 160 रिकॉर्ड हुआ जो मध्यम श्रेणी में है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।