बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, एक गंभीर
Meerut News - सैफपुर फिरोजपुर में हरियाली पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेरठ रेफर किया, जिसमें एक की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से...

बहसूमा। क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर में रोड पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई दोनों बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी इन्दू वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर के जाटव चौक पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें नितपाल पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम सटला थाना मवाना तथा पिंटू पुत्र रोहताश गंभीर रुप से घायल हो गये।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मेरठ भिजवाया। जिसमें नितपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।