Bike Stunt Gone Wrong Three Youths Injured in Accident on Bakrid बाइक पर स्टंटबाजी करते तीन युवक घायल, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBike Stunt Gone Wrong Three Youths Injured in Accident on Bakrid

बाइक पर स्टंटबाजी करते तीन युवक घायल

Meerut News - परतापुर। बकरीद पर परतापुर 60 फुटा रोड पर बाइक सवार तीन युवक स्टंटबाजी कर रहे

Sat, 7 June 2025 09:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share
बाइक पर स्टंटबाजी करते तीन युवक घायल

बकरीद पर परतापुर 60 फुटा रोड पर बाइक सवार तीन युवक स्टंटबाजी कर रहे थे। इनकी चपेट में आने से कई पैदल लोग बाल-बाल बचे। बाइक सवार जैसे ही हाईवे पर पहुंचे तो उनकी बाइक बोलेरो से टकरा गई जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि तीनों युवक नशे में धुत थे। इनमें से एक युवक ने तीनों के नाम इरशाद, मुस्तकीम व जुनैद बताया। वहीं, परतापुर तिराहे पर शनिवार को यातायात अधिक रहा तथा और स्ंटटबाजों की संख्या भी अधिक रही। परतापुर तिराहे पर स्टंटबाज अपनी मनमानी करते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।