Samajwadi Women s Assembly Meeting Strengthening Organization for 2027 Elections महिला सभा की मासिक बैठक में सिर्फ 18 महिलाएं पहुंची , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsSamajwadi Women s Assembly Meeting Strengthening Organization for 2027 Elections

महिला सभा की मासिक बैठक में सिर्फ 18 महिलाएं पहुंची

Mainpuri News - मैनपुरी। सपा कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

Sun, 8 June 2025 05:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share
महिला सभा की मासिक बैठक में सिर्फ 18 महिलाएं पहुंची

सपा कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर महिला सभा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर महिला संगठन को मजबूत बनाएंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में वोटर लिस्ट का बूथों से मिलान करेंगे। इसके अलावा नए महिला सदस्य जोड़ने का अभियान चलेगा साथ ही पीडीए परिचर्चा के आयोजन फिर से किए जाएंगे। बैठक में महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योति मैसी ने कहा कि महिला संगठन 2027 के चुनाव में मैनपुरी की सभी चारों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस बार चारों ही सीटें जीतने का लक्ष्य महिला सभा ने निर्धारित किया है। इसके लिए महिला संगठन को विस्तार दिया जाएगा। नए सदस्य जोड़े जाएंगे। पीडीए परिचर्चा के दौरान अखिलेश सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि जो महिला पदाधिकारी संगठन की तीन बैठकों में लगातार नहीं आएंगे और कोई कारण भी नहीं बताएंगे उन्हें संगठन से हटा दिया जाएगा। निष्क्रिय महिला पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय पदाधिकारियों को जोड़ा जाएगा। बैठक में महिलाओं पर बढ़ रहे उत्पीड़न पर भी रोष प्रकट किया गया। इस अवसर पर सुमन दिवाकर, प्रियंका यादव, बीना शाक्य, किरन कठेरिया, रविलता शाक्य, पुष्पा शाक्य, प्रिया, मीरा श्रीवास्तव, बेबी यादव, अनीता जाटव, हेमा यादव, गुड़िया यादव, राजकुमारी, मंजू कश्यप, राधा यादव, वंदना देवी, मीना सक्सेना आदि मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।