पीएम मोदी के 11 साल में किये गये कार्य को गांव गांव पहुंचायेंगे कार्यकर्ता: उज्ज्वल
तीनपहाड़ में भाजपा जिला कमेटी ने विकसित भारत का अमृत काल और मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर कार्यशाला का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 11...

तीनपहाड़। विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल पूरे होने पर रविवार को भाजपा जिला कमेटी की ओर से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल की अध्यक्षता में तीनपहाड़ के बाबूपाड़ा स्थित विवाह भवन में उक्त कार्यक्रम हुआ। कार्यशाला में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से 11 साल में किए गए कार्य एवं उपलब्धियां को विस्तृत रूप से बताया। जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 11 सालों में देश के लिए जो काम किए हैं उसे भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर बताने का का काम करें।
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है। 2014 में मेडिकल कॉलेज की संख्या देश में 387 थी आज 780 है। 2014 में देश में आईआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज की संख्या 16 थी और आज 23 हो गई। 11 साल में 17 करोड़ से अधिक नई नौकरियां निकलीं। जिला अध्यक्ष ने कहा पिछले 11 साल में मोदी सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया। नई शिक्षा नीति के साथ कौशल विकास और स्टार्टअप्स पर फोकस कर युवा विकसित भारत के संकल्प के अहम भागीदार बने हैं। यह बहुत ही खुशी की बात है आज देश की युवा राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रही है। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो, वरीय नेता कमल कृष्ण भगत, धर्मेंद्र कुमार, श्रीकांत मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, राजेश मंडल, चंद्रभान शर्मा, श्यामल दास आदि ने मोदी सरकार के कार्यो को गिनाया। मंच संचालन जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गरिमा साहा, जिला मंत्री चांदनी देवी, सोनेलाल ठाकुर, पंकज घोष, सूरज चौधरी, सागर मंडल, अजय चौधरी, संजीव गुप्ता, कुणाल मंडल, कैलाश साहा, संजय पटेल, प्रताप राय, किशोर चौधरी, आकाश साहा, चंदन श्रीवास्तव, संदीप राय, लक्ष्मण रविदास, संतोष भगत, दिलीप गुप्ता, श्रवण मंडल, निमाई मंडल, मनोज ठाकुर, धर्मराज मंडल सहित पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। फो
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।