अवैध खाद्यान्न भंडारण के आरोप में दो प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की कार्रवाई
Maharajganj News - नौतनवा तहसील क्षेत्र के गांव बनरसिहा कला एवं स्मरधीरा में अवैध खाद्यान्न भंडारण के आरोप में तहसील प्रशासन ने दो प्रतिष्ठानों पर 4.5 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। हाल ही में मंडी सचिव और...

नौतनवां, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा तहसील क्षेत्र के गांव बनरसिहा कला एव स्मरधीरा में अवैध तरीके से खाद्यान्न भंडारण के आरोप में दो प्रतिष्ठानों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए तहसील प्रशासन ने साढे चार लाख से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। दोनों स्थानों पर पिछले दिनों मंडी सचिव एवं विपणन निरीक्षक की संयुक्त टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की थी। दोनों जगह से निर्धारित स्टॉक से अधिक भंडारण किया गया था। मंडी सचिव एवं विपणन अधिकारी कि संयुक्त टीम ने बीते 5 मई को बनरसिहा कला में खाद्यान्न भंडारण के गोदाम में छापेमारी किया था। मौके से 11 सौ बोरी गेहूं सहित 14 सौ 25 बोरी खाद्यान्न जप्त किए गए थे।
मामला तब सुर्खियों में आ गया था जब बीते 9 मई को कार्रवाई के बीच ही जप्त किया हुआ खाद्यान्न ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर नवीन मंडी क्रय करने पहुंच गया था। अधिकारियों ने मामले की जांच में दोनों जगह से अवैध तरीके से भंडारण किए गए खाद्यान्न को सही पाया और बुधवार को दोनों प्रतिष्ठानों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की है। गेहूं और धान के अवैध भंडारण के आरोप में बनरसिहा कला कि जिस गोदाम में खाद्यान्न भंडारण किया गया था, उस व्यक्ति पर एक लाख 95 हजार 107 रुपए का जुर्माना वसूल कर राजस्व खाते में जमा करा दिया गया है। वहीं समरधीरा के एक गोदाम में स्टॉक से अधिक अवैध भंडारण किया जाने के मामले में प्रतिष्ठान पर दो लाख 74 हजार 721 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। एसडीएम नवीन प्रसाद ने कहा कि सूचना पर दोनों गोदाम की जांच कराई गई थी। जांच में स्टाक से अधिक भंडारण किए जाने का मामला सामने आने के बाद दोनों गोदाम संचालको से 4 लाख 69 हजार 828 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। इसे राजस्व खाता में जमा कर दिया गया है। अवैध तरीके से खाद्यान्न भंडारण करने वालों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।