Police Raids Hookah Bar Disguised as Restaurant in Kaiserbagh रेस्टोरेंट की आड में चल रहा हुक्का बार, एक गिरफ्तार, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPolice Raids Hookah Bar Disguised as Restaurant in Kaiserbagh

रेस्टोरेंट की आड में चल रहा हुक्का बार, एक गिरफ्तार

Lucknow News - कैसरबाग पुलिस ने एक रेस्टोरेंट के अंदर चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। संचालक और मैनेजर भाग गए, जबकि एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 11 हुक्के और फ्लेवर तंबाकू बरामद किया। आरोपी ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 30 April 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
रेस्टोरेंट की आड में चल रहा हुक्का बार, एक गिरफ्तार

कैसरबाग पुलिस ने रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही हुक्का बार संचालक और मैनेजर भाग गए। वहीं, एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने करीब 11 हुक्के, पाइप और फ्लेवर तंबाकू बरामद किए हैं। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली कि ओडियन सिनेमा के पास डायना होम्स बिल्डिंग में डी लोडेड रेस्टोरेंट में हुक्का बार चल रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी खंदारी बाजार शैलेश प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी मकबूलगंज अरविंद कुमार ने टीम के साथ छापेमारी कर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो. इरफान निवासी बिलासपुर जिला रामपुर हाल पता ई-ब्लॉक राजाजीपुरम बताया।

डीसीपी के मुताबिक रेस्टोरेंट का संचालन मो. फरहान और मैनेजर मो. तारिक कर रहे थे। आरोपी इरफान ने पुलिस को बताया कि आमदनी बढ़ाने के लिए रेस्टोरेंट में ही हुक्का बार खोल लिया था। इंस्पेक्टर कैसरबाग सुनील कुमार सिंह ने बताया 18 से कम उम्र के व्यक्ति को तंबाकू उत्पाद की बिक्री करना मना है। इस नियम की अनदेखी रेस्टोरेंट में की जा रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।