65-Year-Old Farmer Dies After Hit-and-Run Accident in Karari अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi News65-Year-Old Farmer Dies After Hit-and-Run Accident in Karari

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

Kausambi News - करारी थाना क्षेत्र के मलियन का पूरा गांव निवासी 65 वर्षीय दुबरी लाल अपनी बहन के घर गए थे। लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 30 April 2025 02:53 AM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

करारी थाना क्षेत्र के मलियन का पूरा गांव निवासी 65 वर्षीय दुबरी लाल किसानी करते थे। उनकी बहन चरवा के मौली में ब्याही हैं। सोमवार को वह बहन के यहां गए थे। शाम को निजी सवारी वाहन पर सवार होकर करारी इलाके के पिपरी पहुंचे। इसके बाद पैदल घर जा रहे थे। पिपरी में सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।